विज्ञापन

ग्राहकों ने फेरा इन 20 गाड़ियों से मुंह! जनवरी 2026 में 4 कारों की तो बोहनी तक नहीं हुई, देखें पूरी लिस्ट

Least selling cars India January 2026: जनवरी 2026 के ऑटो सेल्स आंकड़ों ने सभी को हैरान कर दिया. जहां बाजार में नई कारों की धूम है, वहीं किआ ईवी6, एमजी ग्लॉस्टर और महिंद्रा मराजो जैसी 4 कारों की एक भी यूनिट नहीं बिकी. जानिए उन कारों के बारे में जिन्हें पिछले महीने ग्राहकों ने पूरी तरह नकार दिया.

ग्राहकों ने फेरा इन 20 गाड़ियों से मुंह! जनवरी 2026 में 4 कारों की तो बोहनी तक नहीं हुई, देखें पूरी लिस्ट

Least selling cars India January 2026: साल 2026 की शुरुआत कुछ ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए अच्छी रही, तो कुछ के लिए यह किसी बुरे सपने से कम नहीं रही. जहां मारुति सुजुकी और टाटा मोटर्स जैसी कंपनियां अपनी सेल के नए रिकॉर्ड बना रही हैं, वहीं बाजार में 20 ऐसी कारें भी हैं जिन्हें खरीदने के लिए ग्राहक नहीं मिल रहे. हैरान करने वाली बात यह है कि जनवरी 2026 में 4 मॉडल्स की एक भी यूनिट नहीं बिकी.

इन गाड़ियों को नहीं मिला कोई खरीदार

जनवरी 2026 के सेल्स डेटा के अनुसार, किआ ईवी6, किआ ईवी9, महिंद्रा मराजो और एमजी ग्लॉस्टर को पिछले महीने किसी ने नहीं खरीदा. प्रीमियम इलेक्ट्रिक सेगमेंट में किआ की दोनों कारों (EV6 और EV9) का खाता ना खुलना कंपनी के लिए बड़ी चिंता का विषय है, वहीं महिंद्रा की मराजो ने भी कंपनी को निराश किया.

Least selling cars India January 2026

Least selling cars India January 2026

डबल डिजिट के लिए तरसीं यह गाड़ियां

कम सेल वाली लिस्ट में सिर्फ बजट कारें ही नहीं, बल्कि लग्जरी और प्रीमियम कारें भी शामिल हैं. सिट्रोएन C5 एयरक्रॉस और हुंडई की प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV आयोनिक 5 की सिर्फ 2 यूनिट ही बिकीं. वहीं, जीप इंडिया की ग्रैंड चेरोकी को सिर्फ 9 ग्राहक घर ले गए. टोयोटा की लैंड क्रूजर भी इस बार सुस्त रही.

क्यों कम रही इनकी डिमांड?

मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि ग्राहक अब वैल्यू-फॉर-मनी कॉम्पैक्ट एसयूवी और हाइब्रिड कारों की तरफ जा रहे हैं. सिट्रोएन की ईसी3, बसाल्ट और एयरक्रॉस जैसी गाड़ियां फीचर्स की कमी के वजह से पिछड़ रही हैं. वहीं, जीप की रेंगलर, मेरिडियन और कंपस जैसी दमदार एसयूवी भी अपने हाई प्राइस और कॉम्पिटिशन की वजह से ग्राहकों के दिल में जगह नहीं बना पाईं.

जनवरी 2026 की कम बिकने वाली कारों की लिस्ट

  • किआ ईवी6 (0 यूनिट)
  • किआ ईवी9 (0 यूनिट)
  • महिंद्रा मराजो (0 यूनिट)
  • एमजी ग्लॉस्टर (0 यूनिट)
  • सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस (2 यूनिट)
  • हुंडई आयोणिक 5 (2 यूनिट)
  • जीप ग्रैंड चेरोकी (9 यूनिट)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com