जबलपुर: डुमना एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट को लेकर नया शेड्यूल जारी किया गया है. एक जुलाई से लागू होने वाले इस शेड्यूल में दिल्ली जाने वाली सुबह की फ्लाइट में कटौती की गई है. एपरपोर्ट पर लगातार घटाई जा रही है फ्लाइट की संख्या को लेकर राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा- यह पूर्वी मध्य प्रदेश और जबलपुर के साथ अन्याय है. सांसद तन्खा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- 'डुमना एयरपोर्ट से लगातार उड़ानों में कटौती की जा रही है, जबकि जबलपुर महाकौशल क्षेत्र का प्रमुख शहर है, यहां से बड़ी संख्या में लोग व्यापार, शिक्षा, चिकित्सा और प्रशासनिक कार्यों के लिए दिल्ली सहित अन्य महानगरों की यात्रा करते हैं. ऐसे में उड़ानों में कमी करना उचित नहीं है.
1 जुलाई 2026 से डुमना एयरपोर्ट पर क्या बदलेगा?
- इंडिगो एयरलाइंस का नया फ्लाइट शेड्यूल लागू होगा.
- दिल्ली जाने वाली सुबह की फ्लाइट अब सप्ताह में केवल 4 दिन चलेगी.
- मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रिववार को ही फ्लाइट से दिल्ली जा सकेंगे.
- सोमवार, बुधवार और शुक्रवार की फ्लाइट सेवा का लाभ नहीं मिलेगा.
ये भी पढ़ें- दिल्ली NCR में बसेगा खूबसूरत शहर, नमो भारत ट्रेन और मेट्रो भी गुजरेगी, मेरठ समेत 3 बड़े एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी

डुमना एयरपोर्ट: सोमवार, बुधवार और शुक्रवार की सुबह दिल्ली के लिए फ्लाइट सेवा होगी बंद.
डुमना एयरपोर्ट से लगातार कम हो रही फ्लाइट
इंडिगो के नए शेड्यूल के अनुसार, डुमना एयरपोर्ट से 1 जुलाई 2026 से दिल्ली जाने वाली सुबह की फ्लाइट अब सप्ताह में सिर्फ चार दिन उड़ान भरेगी. नए शेड्यूल में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार की सुबह दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में कटौती कर दी गई है. इससे पहले एक सप्ताह में दिल्ली के लिए 14 उड़ानें संचालित होती थीं। पहले तीन उड़ानों में कटौती के बाद संख्या घटकर 11 रह गई थी, अब इसमें और कटौती कर दी गई है. सुबह की फ्लाइट सेवा बंद करने से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें- जबलपुर एयरपोर्ट पर सुप्रीम कोर्ट के वकील और अन्य यात्री के बीच मारपीट, राज्यसभा सांसद ने उठाए सवाल
नवी मुंबई और बेंगलुरु की फ्लाइट भी हो चुकी है बंद
इससे पहले डुमना एयरपोर्ट से नवी मुंबई और बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट में भी कटौती की जा चुकी है. शहर में लगातार घटती एयर कनेक्टिविटी को लेकर उद्योग जगत, व्यापारिक संगठनों और आम यात्रियों में नाराजगी बढ़ रही है. सांसद विवेक तन्खा ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय और एयरलाइंस कंपनियों से जबलपुर के महत्व को देखते हुए उड़ानों में कटौती के बजाय उनके विस्तार की मांग की है, ताकि महाकौशल क्षेत्र के लाखों लोगों को बेहतर हवाई सुविधा मिल सके.
ये भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे का नया रूट, सिर्फ 20 मिनट में सीधे नोएडा एयरपोर्ट, बुलंदशहर समेत पूरे वेस्ट यूपी को फायदा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं