विज्ञापन

सागर में भाजपा की जिला कार्यकारिणी घोषित होते ही बढ़ा विवाद, महामंत्री ने लिखा- 'चमचों की जीत हुई', कांग्रेस ने भी घेरा 

MP News in Hindi: कार्यकारिणी घोषित होते ही संगठन के कुछ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की, जिससे सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई है.

सागर में भाजपा की जिला कार्यकारिणी घोषित होते ही बढ़ा विवाद, महामंत्री ने लिखा- 'चमचों की जीत हुई', कांग्रेस ने भी घेरा 

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के सागर जिले में भारतीय जनता पार्टी की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा के बाद पार्टी के भीतर असंतोष के सुर खुलकर सामने आने लगे हैं. कार्यकारिणी घोषित होते ही संगठन के कुछ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की, जिससे सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई है.

देवेंद्र कटारे ने की तीखी टिप्पणी

कार्यालय मंत्री देवेंद्र कटारे ने सोशल मीडिया पर तीखी टिप्पणी करते हुए लिखा, 'आज फिर चमचों की जीत हुई है.' उन्होंने आगे लिखा कि पार्टी की तीसरी आंख फूट गई है. कटारे की इस पोस्ट के बाद भाजपा संगठन में अंदरूनी खींचतान की चर्चा जोरों पर है. पार्टी के भीतर इसे अनुशासनहीनता तो कुछ लोग इसे असंतोष की स्वाभाविक अभिव्यक्ति बता रहे हैं.

कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना

वहीं जब इस पूरे मामले में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी से प्रतिक्रिया लेने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कैमरे पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया. उन्होंने कहा कि संगठन का मामला संगठन के भीतर ही सुलझाया जाएगा. इधर, विपक्षी दल कांग्रेस ने भी इस मुद्दे को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है.

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा की नई कार्यकारिणी में दलित वर्ग को वह प्रतिनिधित्व नहीं मिला, जो मिलना चाहिए था. कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा अब कार्यकर्ताओं की नहीं, बल्कि अफसरशाही की पार्टी बनकर रह गई है.

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कार्यकारिणी गठन के बाद उठी यह नाराजगी आने वाले समय में संगठन के लिए चुनौती बन सकती है. फिलहाल भाजपा नेतृत्व की ओर से आधिकारिक बयान नहीं आने के कारण अटकलों का दौर जारी है.

ये भी पढ़ें: MP Board Exam: बोर्ड परीक्षा के दौरान माध्यमिक विद्यालय बंधा के बाथरूम में मिली किताबें, मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने लगाया ये आरोप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MP News In Hindi, Sagar News, Madhya Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com