मध्यप्रदेश (MP) के इंदौर (Indore) में रविवार रात एक शख्स का ट्रैफिक पुलिस ने चालान काटा, जिसके बाद उसने गाड़ी में आग लगा दी. अपनी बाइक को आग लगाने के बाद वह मौके से भाग निकला. आस-पास खड़े लोग देखकर हैरान रह गए. वहीं, स्थानीय लोगों ने यातायात पुलिस कर्मियों पर यात्रियों को परेशान करने और उनसे पैसे लेने का आरोप लगाया.
ये भी पढ़ें: Howdy Modi: 16 साल के इस रैपर ने ह्यूस्टन में गाया राष्ट्रगान, फैन हो गये पीएम मोदी और ट्रंप
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, “ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने शख्स को रोका और 500 रुपये मांगे. आदमी ने लगभग एक घंटे तक उनसे विनती की, लेकिन वे नहीं माने. इसके बाद वो गुस्से में गाड़ी में आग लगाकर भाग निकला. “
ये भी पढ़ें: अस्पताल में मरीज का बर्थडे मनाने घुसे 5 दोस्त, रोका तो चला दी गोलियां, जमकर मचाया बवाल
पुलिस ऑफीशियल राहुल शर्मा ने कहा, ''घटना की जांच के लिए पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक बरामद की. उन्होंने आग बुझाई. हम घटना की जांच कर रहे हैं.'' स्थानीय लोगों ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस के जवान अपनी पहचान छिपाते हैं और उनसे पैसे निकालने के लिए वाहनों को रोकते हैं.
ये भी पढ़ें: कॉलेज की टीचर को देख Masturbate कर रहा था शख्स, फोटो क्लिक कर पुलिस को भेजी तो...
एक शख्स ने कहा, ''हम उनका नाम नहीं जानते, उन्होंने अपनी पहचान छिपाई हुई थी. वे सभी प्रकार के वाहन जैसे कार, वैन और यहां तक कि ट्रांसपोर्ट वाहनों को रोकते हैं और उन्हें बताते हैं कि यह उनका क्षेत्र है. मालवा मिल प्वाइंट पर भी 3 लोग हैं, जो ऐसा करते हैं. वो सभी गाड़ियों को रोकते हैं और पैसा मांगते हैं.''
ये भी पढ़ें: टिकटॉक स्टार ने छत पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी, Suicide नोट में लिखा- 'मैं दुनिया छोड़कर जा रहा हूं...'
वहीं एक शख्स ने कहा, ''आधे समय पुलिसकर्मी नशे में रहते हैं. वो हमें रोकते हैं और कहते हैं कि हमने तुम पर जुर्माना लगाया है. जिसके बाद वो हजार या 500 रुपये की रिश्वत मांगते हैं. लेकिन मध्य प्रदेश में नया मोटर व्हीकल एक्ट भी लागू नहीं हुआ है.''
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं