Traffic Awareness: बीते 7 बार से देश के सबसे स्वच्छ शहर का खिताब अपने पास रखने वाला मध्य प्रदेश का इंदौर शहर अब ट्रैफिक मेनेजमेंट के क्षेत्र में भी नंबर वन आने की दौड़ में जुट गया है. इस बात का अंदाजा आप हाल ही में वायरल इस वीडियो को देखकर लगा सकते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को लेकर पुलिस ने अनोखी पहल शुरू की है, इस पहल को लोगों की भी खासा सराहना मिल रही है. दरअसल, इंदौर की ट्रैफिक पुलिसकर्मी सोनाली सोनी ने सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है.
यहां देखें वीडियो
यातायात नियमों को समझाने के लिए इंदौर की ट्रैफिक पुलिस का एक अलग ही अंदाज वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में ट्रैफिक पुलिस की महिला जवान सोनाली सोनी शहर के चौराहों पर सुपरहिट बॉलीवुड सॉन्ग 'दीवाने है दीवानों को ना घर चाहिए' का अनोखा वर्जन गाकर लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरुक करती नजर आ रही हैं. देखा जा सकता है कि वह कैसे गाना गाते हुए ट्रैफिक नियमों के पालन का संदेश दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की अनोखी पहल
इस वीडियो में सोनाली सोनी ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी होकर मधुर स्वर में गीत गाते हुए नजर आती हैं, जिससे राहगीरों का ध्यान आकर्षित होता है और वे ट्रैफिक नियमों के प्रति सजग होते हैं. उनकी इस पहल को लोगों ने खूब सराहा है और सोशल मीडिया पर उनकी तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं.
अब यातायात में नंबर वन आने की तैयारी
सोनाली सोनी का यह वीडियो इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने मधुर स्वर से लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक कर रही हैं. उनकी इस पहल को देखकर कई लोग प्रेरित हो रहे हैं और ट्रैफिक नियमों का पालन करने का संकल्प ले रहे हैं. इंदौर ट्रैफिक पुलिस की यह पहल न केवल लोगों को जागरूक कर रही है, बल्कि ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की छवि को भी सकारात्मक रूप से प्रस्तुत कर रही है. सोनाली सोनी की यह पहल अन्य शहरों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन सकती है.
ये भी पढ़ें :- जानें क्यों एक टूटा हुआ पुराना गमला 56 लाख रुपये में बिका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं