विज्ञापन

इंदौर पुलिस के 'ड्रामे' की होगी जांच, आरोपियों के हाथ में पट्टियां बांध निकाला जुलूस, फिर खुद उतार फेंका था प्लास्टर

'सिंघम' वाली छवि दिखाने की कोशिश कर रही इंदौर पुलिस का 'डामा' अब बेनकाब हो गया है. हाथ पर पट्टी बांधे और प्लास्टर चढ़े बदमाशों के जुलूस की असलियत सामने आ गई है.

इंदौर पुलिस के 'ड्रामे' की होगी जांच, आरोपियों के हाथ में पट्टियां बांध निकाला जुलूस, फिर खुद उतार फेंका था प्लास्टर
पहले वीडियो में आरोपियों के हाथ में बंधी है पट्टी और सही से नहीं चल पा रहे, दूसरे में उसे खुद ही खोलते दिखे.
NDTV
  • इंदौर की हीरा नगर थाना पुलिस का 'प्लास्टर ड्रामा' वायरल.
  • गिरफ्तार आरोपियों के प्लास्टर खुद उतारने का वीडियो.
  • पहले हाथ में पट्टियां बांध और प्लास्टर चढ़ाकर निकाला था जुलूस.

'प्लास्टर ड्रामे'के बाद इंदौर पुलिस विवादों में घिर आई है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारी ने संज्ञान लिया है. डीसीपी अभिषेक रंजन ने एडिशनल डीसीबी ओम प्रकाश को जांच सौपी हैं, जिसमें थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों को लेकर विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं. यह पूरा विवाद गिरफ्तार दो आरोपियों का जुलूस निकालने को लेकर है.

दरअसल, मामला इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र का है. तोड़फोड़ के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. आरोप है कि पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के हाथ-पैर तोड़ दिए थे. उन्हें घायल हालत में जिला जेल ले जाया गया, जहां आरोपियों को पुलिसकर्मियों के सहारे चलते हुए दिखाया गया, लेकिन जेल के बाहर सामने आए एक वीडियो में तस्वीर पूरी तरह अलग नजर आई.

दूसरे वीडियो में खुली पोल

वीडियो में दिख रहा है. आरोपियों के हाथ में पट्टी बंधी हुई है और प्लास्टर चढ़ा हुआ है. वह सही से चल भी नहीं पा रहे हैं. बताया गया कि पुलिस से बचने के दौरान उन्हें चोट लगी थी.

दूसरा वीडियो जब सामने आया तो पूरी पोल खुल गई, जिसमें आरोपी खुद ही अपने हाथों की पट्टियां और प्लास्टर निकालकर फेंकते नजर आए. इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस की पूरी कार्रवाई सवालों के घेरे में आ गई. साथ ही पुलिस पर ये भी आरोप लगा है कि आरोपियों से पुलिस ने 20 हजार रुपये की रिश्वत वसूली है. हालांकि, इन आरोपों की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. 

पुलिस प्रशासन के पास जब वीडियो पहुंचा तो मामले में संज्ञान लिया गया है और जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं.

ये भी पढ़ें- शिक्षा के मंदिर में 'छुआछूत'! पानी की बोतल छूने पर टीचर ने 8 साल के मासूम को बेरहमी से पीटा, FIR दर्ज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indore Police, Viral Video, MP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com