विज्ञापन

समोसे खरीदने के लिए लोको पायलट ने रोक दी ट्रेन? रेलवे का आ गया बयान

सोशल मीडिया पर एक लोको पायलट के समोसा खरीदने के वायरल वीडियो पर रेलवे का बयान आ गया है. रेलवे ने इस दावे को पूरी तरह भ्रामक बताया है.

समोसे खरीदने के लिए लोको पायलट ने रोक दी ट्रेन? रेलवे का आ गया बयान
समोसे खरीदकर जाता लोको पायलटय
NDTV
  • समोसे के लिए लोको पायलट पटरी पर रोक देते हैं डेमू ट्रेन.
  • गरमा-गरम समोसे पैक कराड़ आगे बढ़ाते हैं ट्रेन.
  • 10 मिनट तक खड़ी रहती है ट्रेन, लोगों ने बताया कि हर दिन ऐसा होता है.

मध्य प्रदेश के इंदौर से रेलवे के एक लोको पायलट का वीडियो वायरल हो रहा था. इस वीडियो में दावा किया जा रहा था कि एक लोको पायलट ने समोसे खरीदने के लिए ट्रेन को ही रोक दिया और ट्रैक पर खड़ी करके बिना किसी हिचकिचाहट के सीधे दुकान पर चला गया था. इस दौरान ट्रेन में बैठे यात्री ट्रेन चलने का इंतजार करते रहे. हालांकि, पश्चिम रेलवे ने इसे लेकर बयान जारी किया है और कहा है कि ये दावा पूरी तरह गलत और भ्रामक है. रेलवे ने कहा कि ये घटना किसी DEMU ट्रेन की नहीं बल्कि मालगाड़ी की थी.

पश्चिम रेलवे ने जारी किया बयान 

पश्चिम रेलवे ने सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे को पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया है. रेलवे जारी अपने बयान में कहा कि यह मालगाड़ी  पहले से ही RAU होम सिग्नल पर तय इंजीनियरिंग कार्य के कारण रुकी हुई थी. ट्रेन को खाना खरीदने के लिए नहीं रोका गया था. ट्रेन के अधिकृत ठहराव के दौरान सहायक लोको पायलट  व्यक्तिगत रूप से खाना खरीदते हुए दिखाई दिए. इसी वीडियो को गलत तरीके से यह दिखाकर वायरल किया गया कि ट्रेन खाना लेने के लिए रोकी गई थी. वीडियो को यात्री DEMU ट्रेन से जोड़कर भी गलत जानकारी फैलाई गई, जबकि यह घटना मालगाड़ी की थी. रेलवे ने कहा है कि वीडियो को भ्रामक तरीके से पेश कर लोगों को गुमराह किया गया है. लोगों से अपील की गई है कि किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले आधिकारिक स्रोतों से उसकी पुष्टि जरूर करें और भ्रामक पोस्ट पर भरोसा न करें.

क्या था वीडियो में

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा था कि लोको पायलट की इन हरकतों से ट्रेन लगभग 10 मिनट तक ट्रैक पर खड़ी रहती है और यात्री सिर्फ यह सोचते रहते हैं कि लोको पायलट कब समोसे खरीदे और फिर ट्रेन वहां से रवाना हो. हालांकि, रेलवे के बयान के बाद ये मामला गलत निकला है.

ये भी पढ़ें- अजब गजब: क्या आपने ऐसा गांव देखा है जहां सड़कें नहीं, छतों पर चलते हैं लोग? VIDEO उड़ा देगा होश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Loco Pilot Salary, Loco Pilot Stopped The Train, Viral Video, Train Stopped For Samosa
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com