मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में पकड़े गए फर्जी आईएएस हिमांशु पांचाल उर्फ राज सोनी के मामले में पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. जांच में सामने आया कि फर्जी आईएएस हिमांशु ने एआई (AI) से फर्जी आधार समेत अन्य दस्तावेज तैयार किए थे.
मामले में आरोपी को किराए पर कमरा देने वाले मकान मालिक पर भी केस दर्ज किया है, क्योंकि उसने बिना पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया था. जांच में मिले पुराने रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी गुजरात का बड़ा ठग है. अब पुलिस आरोपी हिमांशु पांचाल को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है.
ड्राइवर को हर दिन 2 से 2.5 हजार देता था आरोपी
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बढ़ाई धाराएं
दरअसल, इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित ओमेक्स सिटी-1 के शुभ आंगन प्रीमियम में रहने वाले फर्जी आईएएस हिमांशु पांचाल को बीते दिनों पुलिस ने पकड़ा था. उस पर लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी का आरोप लगा था. पुलिस की जांच में आरोपी हिमांशु पांचाल के खिलाफ फर्जी दस्तावेज मिलने के बाद उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 467 समेत बीएनएस (BNS) की अन्य धाराएं बढ़ाई गई हैं.
मकान मालिक पर भी एफआईआर
पुलिस लोगों से कर रहे संपर्क
आरोपी का गुजरात में भी आपराधिक रिकॉर्ड मिला है. उसने वहां भी कई लोगों के साथ धोखाधड़ी की है. पुलिस अब तक उसके संपर्क में आए लोगों, होटल रिकॉर्ड और अन्य गतिविधियों की जांच कर रही है.
Fake IAS IPS: किसी ने बेची चाय, कोई बना 100 करोड़ का मालिक, फर्जी आईएएस आईपीएस की कहानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं