विज्ञापन

नेपाल की जेल से सुरंग खोदकर 6 कैदी फरार, आधी रात कैसे पुलिस को दिया चकमा? यूपी-बिहार बॉर्डर पर ड्रोन से निगरानी

Nepal Jail Break: नेपाल की जेल से 6 कैदी सुरंग खोदकर फरार हो गए. जिसके बाद नेपाल-भारत सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है. क्योंकि इन कैदियों के भारत में एंट्री की संभावना भी जताई जा रही है.

नेपाल की जेल से सुरंग खोदकर 6 कैदी फरार, आधी रात कैसे पुलिस को दिया चकमा? यूपी-बिहार बॉर्डर पर ड्रोन से निगरानी
नेपाल की जेल से भागे 6 कैदी, भारत सीमा पर सुरक्षा सख्त (फोटो:NDTV)
  • नेपाल के कर्णाली प्रांत के डोल्पा जिले की जेल से छह कैदी सुरंग खोदकर भाग गए, जो लंबे समय से योजना बना रहे थे
  • कैदियों ने अपने बैरक के फर्श को काटकर करीब पंद्रह फीट लंबी सुरंग खोदी और आधी रात में फरार हो गए
  • फरार कैदियों में कई गंभीर अपराधों जैसे दुष्कर्म के दोषी शामिल थे, जो सजायाफ्ता थे

नेपाल के कर्णाली प्रांत में डोल्पा जिले की जेल से 6 कैदी सुरंग खोदकर फरार हो गए. इन कैदियों के भागने की कहानी पूरी तरह से फिल्मी है, वह लंबे समय से प्लानिंग बना रहे थे और सुरंग खोद रहे थे. आधी रात में जेल में सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर सभी भाग निकले. फरार सभी कैदी सजायाफ्ता थे. कैदियों के भारत में एंट्री करने की आशंका को देखते हुए उत्तर प्रदेश और बिहार से सटी भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है. घटना के बाद से ही नेपाल पुलिस उनकी तलाश में जुटी है. बताया जा रहा है कि भागने वाले कैदियों में कई गंभीर मामलों में दोषी थे. 

डोल्पा जेल में खोदी सुरंग

घटना शुक्रवार की रात की है, कैदियों ने अपने बैरक के फर्श को काटना शुरू किया और जेल की बाहरी सुरक्षा दीवार के पार तक लगभग 3.5 से 4.63 मीटर यानि लगभग 12 से 15 फीट लंबी सुरंग खोद डाली. शनिवार सुबह करीब 6 बजे जब जेल प्रशासन रोजाना की तरह कैदियों की नियमित गिनती करने पहुंचा, तब इस भारी सुरक्षा चूक का खुलासा हुआ. बैरक में कैदी गायब थे और वहां एक गहरी सुरंग दिखाई दे रही थी. जेल के भीतर सुरंग मिलने से पूरे नेपाल के प्रशासनिक और सुरक्षा महकमे में हड़कंप मच गया. फरार अपराधियों में से 5 कैदी दुष्कर्म जैसे संगीन जुर्म के तहत जेल में सजा काट रहे थे. 

भारत नेपाल सीमा पर बढ़ी सुरक्षा

नेपाल में हुए इस जेल ब्रेक का सीधा असर भारत की सीमा सुरक्षा पर पड़ा है. डोल्पा जिले की भौगोलिक स्थिति और खुली सीमा का फायदा उठाकर ये कैदी भारत में दाखिल हो सकते हैं, इस इनपुट के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियां तुरंत एक्टिव हैं. यूपी के महराजगंज जिले से लगी सोनौली और बेलहिया सीमा, इसी तरह से बिहार से सटी सीमाओं पर भी हाई अलर्ट घोषित है. सशस्त्र सीमा बल  और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभाल लिया है. यहां से आने जाने वालों की संघन चेकिंग की जा रही है. यहां ड्रोन कैमरों की मदद ली जा रही है, जबकि संदिग्ध ठिकानों की तलाश भी शुरू कर दी है.

ये वीडियो भी देखिए

वहीं नेपाल में इतनी कड़ी सुरक्षा के बाद भी कैदियों के भागने के बाद जेल प्रशासन पर सवालियां निशान खड़े हो गए हैं. इस मामले में गंभीर जांच शुरू हुई है. बताया जा रहा है कि एक तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया है. जेल के अंदर और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. नेपाल की सेना, सशस्त्र पुलिस बल और जनपद पुलिस की टीमें डॉग स्क्वायड के साथ फरार कैदियों की तलाश में जुटी हैं. वहीं इस घटना के बाद आसपास के इलाकों में भी अलर्ट जारी किया गया है. 

ये भी पढ़ेंः विपक्ष विरोध प्रदर्शनों में बिजी और भाजपा ने यूपी में बनाया 'प्लान 40', PM मोदी और अमित शाह जुटेंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nepal Jail, Nepal News, Nepal Police, Nepal India Border, Nepal India Border News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com