- भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2026 का मुकाबला शाम सात बजे कोलंबो के मैदान पर खेला जाएगा.
- दोनों टीमों ने अपने-अपने ग्रुप में पहले दो मैच जीतकर भारत शीर्ष और पाकिस्तान दूसरे स्थान पर है.
- रायपुर पुलिस ने टीम इंडिया के लिए पुलिसिया अंदाज में एक अनोखा और जोशीला शुभकामना पोस्टर जारी किया.
India vs Pakistan T20 World Cup 2026: Ind vs Pak के बड़े मुकाबले से ठीक पहले पूरे देश में जोश चरम पर है. हर कोई बस शाम 7 बजे का इंतजार कर रहा है, जब कोलंबो के मैदान में भारत और पाकिस्तान आमने‑सामने होंगे. इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले फैन्स जीत की दुआएं कर रहे हैं, वहीं छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने भी टीम इंडिया को बेहद अनोखे अंदाज में शुभकामनाएं देकर लोगों का दिल जीत लिया. पुलिस ने अपने खास “पुलिसिया स्टाइल” में टीम इंडिया के लिए एक पोस्टर जारी किया, जो देखते ही वायरल हो गया.
यहां देखें मैच का LIVE UPDATE...
रायपुर पुलिस का अनोखा बधाई संदेश
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने पोस्टर जारी करते हुए लिखा कि वह पुलिस की भाषा में टीम इंडिया को अग्रिम शुभकामनाएं दे रहे हैं. उनका अंदाज बिल्कुल अलग जोश से भरा हुआ और टीम इंडिया के हौसले को बढ़ाने वाला है.
पोस्टर पर क्या लिखा?

India and Pakistan T20 World Cup 2026 Match
भारतीय समयानुसार, यह मुकाबला शाम 7:00 बजे शुरू होगा. ग्रुप ए में दोनों टीमों ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीते हैं और बेहतर नेट रन रेट के आधार पर भारतीय टीम तालिका में शीर्ष पर है, जबकि पाकिस्तान दूसरे स्थान पायदान पर है. भारत ने अपने पहले दो मुकाबलों में संयुक्त राज्य अमेरिका और नामीबिया को हराया है. वहीं पाकिस्तान ने नीदरलैंड और संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ जीत दर्ज की है.
India and Pakistan Probable Playing 11
- भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह/कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.
- पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं