विज्ञापन

MP में 20 से ज्यादा IAS अफसरों का तबादला, छह जिलों के कलेक्टर बदले; यहां देखें पूरी लिस्ट

मध्य प्रदेश में देर रात यह बदलाव किया गया है. इंदौर कमिश्नर रहे सुदाम खाडे को मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव पद पर तैनात किया गया है.

MP में 20 से ज्यादा IAS अफसरों का तबादला, छह जिलों के कलेक्टर बदले; यहां देखें पूरी लिस्ट
आईएएस दिव्यांक सिंह, मिशा सिंह और रत्नाकर झा.

मध्य प्रदेश में 20 से ज्यादा आईएएस अफसरों के शुक्रवार रात तबादले हो गए, जिनमें 6 जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं. मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण करने के बाद अशोक बर्णवाल ने तबादलों की पहली सूची जारी कर दी है. मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव (ACS) नीरज मण्डलोई को ग्लोबर इन्वेस्टर समिट (GIS 2027) की जिम्मेदारी सौंपी गई है. साथ ही वह उद्योग और MSME की कमान भी संभालेंगे.

मध्य प्रदेश में कई वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है. इसके अलावा जिन जिलों में कलेक्टर बदले गए हैं उनमें रतलाम (Ratlam Collector), शहडोल, खरगोन, मंदसौर (Mandsaur Collector), आगर मालवा और अनूपपुर (Anuppur Collector) शामिल हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

 ये होंगे कलेक्टर

मिशा सिंह को शहडोल (Shahdol Collector) का कलेक्टर बनाया गया है. इनके अलावा रत्नाकर झा को अनूपपुर, दिव्यांक  सिंह को मंदसौर, डॉ शेर सिंह मीना को आगर मालवा (Agar Malwa Collector) और रतलाम की कलेक्टर रहीं मिशा सिंह को शहडोल का कलेक्टर बनाया गया है. वहीं, मध्य प्रदेश शासन में आठ वर्षों के सूखे के बाद पदोन्नति नियमों के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन और उसके बाद समान नागरिक संहिता यूसीसी को लागू करने में अहम भूमिका निभाने वाले सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के उपसचिव अजय कटेसरिया को रतलाम का कलेक्टर बनाकर भेजा गया है.

Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV

इन्हें भी नई जिम्मेदारी मिली

इंदौर कमिश्नर रहे सुदाम खाडे को मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव पद पर तैनात किया गया है. कुमार पुरुषोत्तम को कृषि वर्ष में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है. उन्हें मंडी बोर्ड के साथ-साथ मुख्यमंत्री कार्यालय में उपसचिव बनाया है.

संदीप यादव को जल संसाधन विभाग सौंपा है. उन्हें प्रमुख सचिव बनाया है. साथ ही प्रवासी भारतीय विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. अति महत्वपूर्ण केन बेतवा और पार्वती कालीसिंध योजना की जिम्मेदारी भी उनके पास रहेगी.

नर्मदा घाटी विकास (NVD) विभाग की जिम्मेदारी प्रमुख सचिव डॉ ई रमेश कुमार को सौंपी गई है. इसके अलावा वह राजस्व विभाग की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं.

अन्य महत्वपूर्ण पदों में बदलाव

प्रशासन अकादमी के महानिदेशक पद से सचिन सिन्हा को हटाकर उन्हें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है. वहीं, प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मनीष सिंह को ऊर्जा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

ये भी पढ़ें- रजाई-गद्दे से चुराई सिंधिया रियासत की 3500 किलो की तोप, अभेद्द नरवर किले को भेदने की इनसाइड स्टोरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh IAS Transfer List, Ias Transfer In Mp, Collector Change In MP, Ias Transfer, MP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com