विज्ञापन

Honey Badger in CG: छत्तीसगढ़ में दिखा दुनिया का सबसे निडर जानवर; जानिए दुर्लभ वन्यजीव हनी बैजर की खूबियां

Honey Badger in Chhattisgarh: हनी बैजर को दुनिया के सबसे साहसी और निडर जानवरों में गिना जाता है. आकार में छोटा होने के बावजूद यह शेर, लकड़बग्घे और जहरीले सांपों तक से लड़ने से पीछे नहीं हटता.

Honey Badger in CG: छत्तीसगढ़ में दिखा दुनिया का सबसे निडर जानवर; जानिए दुर्लभ वन्यजीव हनी बैजर की खूबियां
Honey Badger in CG: छत्तीसगढ़ में दिखा दुनिया का सबसे निडर जानवर; जानिए दुर्लभ वन्यजीव हनी बैजर की खूबियां

Honey Badger Spotted in Marwahi: छत्तीसगढ़ के मरवाही वनमंडल में जैव विविधता का नया प्रमाण सामने आया है. मरवाही रेंज के उसाड़ गांव क्षेत्र में ग्रामीणों ने दुर्लभ वन्यजीव हनी बैजर (रैटल) के जोड़े को देखा है. ग्रामीणों द्वारा मोबाइल से लिए गए फोटो और वीडियो के बाद इसकी आधिकारिक पुष्टि हुई है. हनी बैजर भारत में बेहद कम इलाकों में पाया जाता है और इसे दुर्लभ प्रजाति माना जाता है. यह अपनी बहादुरी, आक्रामक स्वभाव और मजबूत त्वचा के लिए मशहूर है.

Honey Badger: मरवाही में दिखा हनी बैजर

Honey Badger: मरवाही में दिखा हनी बैजर

वन विभाग ने सुरक्षित तरीके से जोड़े को जंगल की ओर भेजा

हनी बैजर के बारे में सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुँची. टीम ने सुरक्षा उपाय अपनाते हुए हनी बैजर के जोड़े को बिना किसी नुकसान के जंगल की ओर सुरक्षित रूप से भेज दिया. वहीं मरवाही वनमंडलाधिकारी ग्रीष्मी चांद ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे वन्यजीवों से दूरी बनाए रखें और किसी भी जंगली प्राणी के दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचित करें. विभाग ने इस क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है.

Honey Badger: छत्तीसगढ़ के मरवाही में दिखा हनी बैजर

Honey Badger: छत्तीसगढ़ के मरवाही में दिखा हनी बैजर

दुनिया के सबसे निडर जानवरों में शामिल हनी बैजर

हनी बैजर को दुनिया के सबसे साहसी और निडर जानवरों में गिना जाता है. आकार में छोटा होने के बावजूद यह शेर, लकड़बग्घे और जहरीले सांपों तक से लड़ने से पीछे नहीं हटता. इसकी 6 मिमी मोटी, मजबूत और ढीली त्वचा इसे डंक, दांत और नुकीली चीजों से बचाती है.

इसे “हनी बैजर” इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह मधुमक्खियों के छत्तों से शहद निकालकर खाने के लिए जाना जाता है.

यह जहरीले सांपों का शिकार भी कर लेता है और कई बार सांप के काटने से कुछ देर बेहोश हो जाने के बाद भी फिर उठकर अपना शिकार पूरा करता है. खतरा महसूस होने पर यह बदबूदार तरल छोड़कर शिकारी को दूर भगा देता है.

Turtle Smuggling: पटना-इंदौर एक्सप्रेस में 311 दुर्लभ प्रतिबंधित कछुए जब्त; जानिए कैसे हुआ एक्शन

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में भी दिखा था दुर्लभ शाहीन बाज

कुछ दिन पहले ही छत्तीसगढ़ के उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व में दुनिया के सबसे तेज उड़ने वाले पक्षी पेरेग्रीन फाल्कन (शाहीन बाज) को देखा गया था. इसकी मौजूदगी को वन रक्षक ओमप्रकाश राव ने कैमरे में कैद किया था. पेरेग्रीन फाल्कन शिकार का पीछा करते हुए 320 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गोता लगा सकता है, जो इसे “आसमान का चीता” बनाता है. मजबूत और नुकीले पीले पंजों की मदद से यह हवा में उड़े पक्षियों को भी एक ही वार में पकड़ लेता है.

Latest and Breaking News on NDTV

जैव विविधता के लिए उत्साहजनक संकेत

मरवाही में हनी बैजर और उदंती-सीतानदी में शाहीन बाज की सक्रिय मौजूदगी इस बात का संकेत है कि छत्तीसगढ़ के वन क्षेत्र पारिस्थितिकी रूप से अधिक मजबूत हो रहे हैं और दुर्लभ प्रजातियों के लिए अनुकूल आवास बना रहे हैं.

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में दिखा आसमान का चीता; दुनिया का सबसे तेज उड़ने वाला पक्षी पेरेग्रीन फाल्कन पहुंचा उदंती-सीतानदी

यह भी पढ़ें : Gehu Kharidi MP 2026: समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए हो जाएं तैयार; पंजीयन कब, कैसे और कहां करें जानिए

यह भी पढ़ें : 21 लाख के इनामी नक्सली कमांडर ने छोड़े हथियार; पुलिस के सामने सरेंडर, IED सहित विस्फोटक सामग्री बरामद

यह भी पढ़ें : Raisen Double Murder Case: युवती की हत्या के बाद ग्रामीणों ने आरोपी का किया ऐसा हाल, डबल मर्डर से तनाव

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com