- हरदा जिले का आदिवासी परिवार रातों-रात अरबपति बना.
- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खाते में आए ₹7,40,68,72,895.
- खातें इतने रुपये देखकर परिवार रह गया हैरान.
मध्य प्रदेश के हरदा जिले में एक आदिवासी परिवार रातों-रात अरबपति बन गया. उनके सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खाते का बैलेंस ₹7,40,68,72,895 था. खाता धारक का पोता जब बैंक में वृद्धावस्था पेंशन और मजदूरी की राशि निकालने पहुंचा तो अकाउंट में 7 अरब 40 करोड़ 68 लाख से अधिक रकम देखकर उसकी आंखें आंखें फटी रह गईं.
दरअसल, यह मामला हरदा जिले के खिरकिया विकासखंड के देवपुर गांव का है. जहां रहने वाले आदिवासी समुदाय से आने वाले गुलाब सिंह ठाकुर और उनकी भाभी का सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में खाता है. हाल ही में उनका पोता ऋतिक ठाकुर दादी और दादा के साथ पेंशन और तेंदूपत्ता मजदूरी की राशि निकालने कियोस्क सेंटर गया था. जहां उसने खाते से कुछ पैसे निकाले, इस दौरान कियोस्क संचालक ने उन्हें खाते में अरबों रुपये होने की जानकारी लगी.

Harda tribal family became billionaire: खाते में थे पेंशन के पैसे, अचानक आ गए 7.4 अरब.
गांव वाले भी हैं हैरान
झोपड़ी में रहता है परिवार, खेती के लिए जमीन भी नहीं
आदिवासी परिवार को खाते में आए अरबों रुपये के बारे में कोई जानकारी नहीं है. उनका कहना है कि हमारे पास तो खुद की कृषि भूमि भी नहीं है. वे डूब क्षेत्र से विस्थापित होकर गांव में रह रहे हैं. मजदूरी और सरकारी योजनाओं के जरिए घर का खर्च चलता हैं. इस मामले को लेकर NDTV ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों से बात की तो उन्होंने कहा कि खाते में यह रकम कहां से आई हैं, यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा.

Harda billionaire tribal family: मजदूरी कर घर खर्च चलता है परिवार.
पोते को मिली दादा जी की 24 साल पुरानी पासबुक, SBI खाते में निकले 1 लाख रुपये, पूछा- क्या वाकई डूब गए पैसे?
हमें नहीं पता कहां से आए रुपये
पोता बोला- मैं तो घबरा गया था
गुलाब सिंह ठाकुर के पोते ऋतिक ठाकुर ने NDTV से बात करते कहा कि कियोस्क संचालक ने जानकारी दी कि तुम्हारे खाते में 7 अरब 40 करोड़ 68 लाख 72 हजार 895 रुपये हैं, यह सुनते ही मैं घबरा गया. मैं मामूली जॉब करता हूं, परिवार मजदूरी करता है. किसी का गलत पैसा हमारे खाते में तो नहीं आ गया, यही बात हमें डरा रही है. बैंक को इसकी जानकारी दे दी है.
कूनो में 'बकरा घोटाला': चीतों को खिलाए जा रहे 30 किलो के बकरे को 90KG का बताकर हो रहा करोड़ों का खेल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं