विज्ञापन

हरदा: बेटे की चाह में हैवान बना पति, पत्नी को जबरन पिलाया जहर, अस्पताल में बिलखती रहीं 4 मासूम बेटियां

मध्य प्रदेश के हरदा में एक पति ने अपनी पत्नी के हाथ-पैर बांधकर उसे जहरीला पदार्थ पिला दिया. महिला को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

हरदा: बेटे की चाह में हैवान बना पति, पत्नी को जबरन पिलाया जहर, अस्पताल में बिलखती रहीं 4 मासूम बेटियां
महिला जिला अस्पताल में भर्ती

मध्य प्रदेश के हरदा जिले (Harda) से एक बेहद दर्दनाक और इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. बेटे की चाह में एक पति पर अपनी पत्नी के हाथ-पैर बांधकर उसे जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप लगा है. महिला जिला अस्पताल में भर्ती है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है. हरदा जिले के रहटगांव थाना क्षेत्र के महुडिया गांव में बेटे की चाह ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया. आरोप है कि पति ने पत्नी के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया. महिला की हालत बिगड़ने पर आरोपी मौके से फरार हो गया. परिजनों ने उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया.

दूसरी शादी करना चाहता है पति

पीड़िता मीना यादव ने बताया कि उसकी चार बेटियां हैं. पति दूसरी शादी करना चाहता था और इसी बात को लेकर लगातार तलाक का दबाव बना रहा था. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की कोशिश की गई.

महिला का इलाज जिला अस्पताल में जारी है. अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

पत्नी को जान से मारने की कोशिश

घटना का सबसे मार्मिक दृश्य जिला अस्पताल में देखने को मिला, जहां भर्ती मां के आसपास उसकी चारों मासूम बेटियां पूरे समय मौजूद रहीं. पुलिस का कहना है कि महिला के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पीड़िता मीना यादव ने बताया कि उसकी चार बेटियां हैं. पति दूसरी शादी करना चाहता था और इसी बात को लेकर लगातार तलाक का दबाव बना रहा था. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की कोशिश की गई.

हरदा CMHO एच पी सिंह ने बताया कि एक महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था. इसका इलाज जारी है और वो अब महिला सुरक्षित हैं. 

ये भी पढ़ें: हापुड़: ढाबे पर खौफनाक वारदात, बस से उतरते ही युवक की पीट-पीटकर हत्या; घात लगाए बैठे थे हमलवार

ये भी पढ़ें: Success Story: 10वीं में स्कूल छोड़ना पड़ा, MPPSC में 6 बार मिली असफलता, अब पहली रैंक लाकर बने FSO अधिकारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Harda News, MP News, Madhya Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com