विज्ञापन

'पापा ने मम्मी को डंडे से मारा डाला', 5-7 साल के मासूमों ने पुलिस को बताई मां की हत्या की कहानी

हरदा जिले में दिल दहला देने वाली हत्या का मामला सामने आया है, जहां 5-7 साल के मासूम बच्चों ने अपनी मां की हत्या की सच्चाई पुलिस को बताई. पहले बच्चों ने डर के कारण झूठ बोला, लेकिन बाद में खुलासा हुआ कि पिता ने ही डंडे से पीटकर महिला की हत्या कर दी थी.

'पापा ने मम्मी को डंडे से मारा डाला', 5-7 साल के मासूमों ने पुलिस को बताई मां की हत्या की कहानी
पुलिस की गिरफ्त में हत्या का आरोपी.

'पापा ने हमें कमरे में बंद करके मम्मी को डंडे से मार डाला'- 5 से 7 साल के मासूम भाई-बहन ने पुलिस को अपनी मां की हत्या की कहानी बताई. पहले बच्चे डर के कारण झूठ बोलते रहे, लेकिन पुलिस की समझदारी भरी पूछताछ में पूरा मामला खुल गया. इस मामले में पत्नी की हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार कर लिया गया है.

खेत की टपरी के पास मिला महिला का शव

दरअसल, एमपी के हरदा जिले के सिराली थाना क्षेत्र में लोलांगरा और बंदीमुहाड़िया के बीच खेत में बनी एक टपरी के बाहर महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया था. मृत महिला की पहचान सेवंती बाई के रूप में हुई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की.

बच्चों ने पहले सुनाई झूठी कहानी

शुरुआती पूछताछ में महिला के सात साल के बेटे और पांच साल की बेटी ने पुलिस को बताया कि रात में कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी मां को शराब के नशे में घर छोड़कर गया था. सुबह जब देखा तो मां की मौत हो चुकी थी. बच्चे की इस बात से शुरुआत में मामला संदिग्ध बना रहा.

पूछताछ में सामने आई सच्चाई

पुलिस को बच्चों की बातों पर शक हुआ, जिसके बाद अधिकारियों ने उससे बेहद सावधानी और संवेदनशील तरीके से दोबारा बातचीत की. इस बार बच्चों ने सच्चाई बताते हुए कहा कि उसके पिता बंशीलाल कोरकू ने मां के साथ मारपीट की थी और उसे झूठ बोलने के लिए डरा दिया था.

बच्चों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई और आखिरकार पति को ही आरोपी पाया. इसके बाद बंशीलाल कोरकू को गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

एडिशनल एसपी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि बच्चों से मिली जानकारी और सबूतों के आधार पर स्पष्ट हो गया कि महिला की हत्या उसके पति ने ही की थी. पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Harda Murder Case, MP Crime News, Husband Killed Wife, Madhya Paradeh News, Domestic Violence Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com