विज्ञापन

11 साल, तीन मर्द और खून अंत... उलझी जिंदगी जी रही थी आरती, कत्ल के बाद बोला एक्स प्रेमी- बहुत अकड़ती थी

धर्मेंद्र का कहना है आरती ने उसे धोखा दिया. आरती ने धर्मेंद्र को छोड़कर उसके ही फुफेरे भाई संजू से रिश्ता बना लिया था. आधार कार्ड और सरकारी दस्तावेजों में धर्मेंद्र का नाम था, जबकि आरती संजू के साथ रह रही थी। यही बात उससे बर्दाश्त नहीं हुई.

11 साल, तीन मर्द और खून अंत... उलझी जिंदगी जी रही थी आरती, कत्ल के बाद बोला एक्स प्रेमी- बहुत अकड़ती थी
आरती हत्याकांड का आरोपी पहला बॉयफ्रेंड गिरफ्तार.
NDTV
  • आरती का पहला बॉयफ्रेंड और एक्स लिव-इन पार्टनर धर्मेंद्र गिरफ्तार, उसने गला घोंटकर हत्या कबूली.
  • धर्मेंद्र नाराज था क्योंकि आरती ने उसे छोड़कर उसके ही फुफेरे भाई संजू से रिश्ता बना लिया था.
  • मौत से ठीक पहले आरती ने भाई को फोन किया और रोते हुए बताया- धर्मेंद्र जान से मारने की धमकी दे रहा है.

ग्वालियर के आरती हत्याकांड में मुख्य आरोपी धर्मेंद्र ने बताया, "वह बहुत अकड़ती थी. जब मैंने उसका गला दबाया तो वह एक मिनट भी नहीं झेल पाई और छटपटाकर वहीं दम तोड़ दिया." हत्या कबूल करने के साथ ही आरोपी के मुंह से जब यह सुना तो पुलिस भी दंग रह गई. हत्या का आरोप कोई नहीं, बल्कि आरती का पहला बॉयफ्रेंड और पूर्व लिव-इन पार्टनर था. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

धर्मेंद्र ने बताया कि आरती उसका साथ छोड़ दिया था, जिससे वह नाराज था. पुलिस से कहा कि उसने मुझे धोखा दिया, क्योंकि मेरे ही फुफेरे भाई संजू से संबंध बना लिए थे. सरकारी दस्तावेजों और आधार कार्ड में मेरा नाम था, जबकि उसके साथ कोई और रह रहा था. यह सब मुझसे सहन नहीं हुआ.

पुलिस को ऐसे दे रहा था चकमा

पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी लगातार चकमा देता रहा. वह किसी लोकेशन पर एक घंटे से ज्यादा नहीं ठहरता, लेकिन शनिवार रात को उसके बारे में जानकारी मिली. पता चला कि वह जलालपुर के पास 'तलवार वाले हनुमान मंदिर' के पास छिपा है. फिर हजीरा पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया. वहां से उसे थाने लाया गया, जहां उसने हत्या की बात कबूल कर ली और गला घोंटकर मारने की पूरी कहानी बताई. 

Latest and Breaking News on NDTV

11 साल में दो मर्दों को छोड़ा, तीसरे पार्टनर के साथ लिव-इन में रह रही थी

जांच में पता चला है कि आरती की जिंदगी भी काफी उलझन वाली रही है. उसने शादी के बाद पहले पति को छोड़ दिया, जिसके बाद वह धर्मेंद्र के संपर्क में आई, फिर उसे भी छोड़ दिया और संजू के संपर्क में आई, जो धर्मेंद्र का ही फुफेरा भाई था. अब वह इसी के साथ अपने बच्चों के साथ रह रही थी. इसी उलझी जिंदगी में उसका खूनी अंत हो गया.

2015 में हुई थी शादी, पहले पति से दो बच्चे

आरती ने 11 साल पहले 2015 में अतर सिंह से शादी की थी, जिससे उसके दो बच्चे हुए. फिर उसकी नजदीकियां पति के दोस्त धर्मेंद्र से बढ़ीं, जो बाद में उसके घर आने-जाने लगा. नजदीकियां बढ़ीं तो अतर सिंह को पता चल गया. जब दोनों में विवाद होने लगा तो ने पति को छोड़ दिया.

2023 में धर्मेंद्र के साथ लिव-इन में रहने लगी

जब आरती की धर्मेंद्र से नजदीकियां बढ़ रहीं थी वह 2023 का साल था. अतर सिंह से झगड़ा होने के बाद वह पति को छोड़ आई और धर्मेंद्र के साथ लिव-इन में रहने लगी. यहां तक कि उसने आधार कार्ड समेत अन्य सरकारी दस्तावेजों में धर्मेंद्र का नाम जुड़वा लिया था. 

ये भी पढ़ें- आगरा: जेठ पर भरोसा कर पिघली रूबी ने खोला दिल में दबा पति की हत्या राज, सुरेंद्र मर्डर केस में कब क्या हुआ?

आरती की जिंदगी में फिर आया नया मोड़

आरती की जिंदगी में तीन साल बाद फिर से नया मोड़ आ गया, क्योंकि अब उसके करीब धर्मेंद्र का भाई संजू आ गया था. फिर उसके धर्मेंद्र से रिश्ते बिगड़ने लगे और संजू उसका दूसरा प्रेमी बन गया. आरती दो महीने पहले ही संजू के साथ अलग किराये के कमरे में शिफ्ट हुई थी और लिव-इन में रह रही थी. दोनों ई-रिक्शा चलाकर जीवन यापन कर रहे थे, लेकिन धर्मेंद्र इससे नाराज था.

फिर आया हत्या का दिन, आरती के लिव-इन पार्टनर से हुआ था झगड़ा

1 जुलाई को हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में आरती की हत्या हुई थी. आरती के पिता दर्शनलाल धाकड़ ने बताया कि 1 जुलाई को वह काम से घर लौटी थी. वह तभी उसका दूसरा बॉयफ्रेंड संजू भी वहां आ गया. इसी बीच धर्मेंद्र भी पहुंच गया. पता चला कि यहां आने से पहले रेलवे स्टेशन पर तीनों के बीच झगड़ा हुआ था. फिर तीनों ने कमरे में बैठकर शराब पी. इसी बीच धर्मेंद्र और आरती के बीच विवाद बढ़ गया. इतने में उसने आरती की हत्या कर दी.

जांच में पता चला कि मौत से ठीक पहले आरती ने अपने भाई को आखिरी बार फोन किया था, जहां उसने रोते हुए बताया था कि धर्मेंद्र उसको जान से मारने की धमकी दे रहा है और कह रहा कि अगर वह मेरे साथ नहीं रही तो तुझे और संजू दोनों को जान से मार दूंगा.

ये भी पढ़ें- ग्वालियर में भी चलते-चलते बंद हो रहे ई-रिक्शे! एप से बैटरी हैकिंग का दावा, पुलिस जांच में जुटी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gwalior News, Gwalior Crime News, Gwalior Murder, Ex Boyfriend Revenge, Boyfriend Killed Ex Girlfriend
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com