विज्ञापन

बड़वानी में Gen अल्फा छात्रों का हंगामा: 50 KM पैदल चलकर किया NH-3 जाम, बोले- कलेक्टर को ही बताएंगे

बड़वानी जिले में जामली एकलव्य स्कूल के 200 छात्र-छात्राएं सुबह 7 बजे 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने पैदल निकल पड़े. आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे-3 (NH-3) पर बैठकर जाम कर दिया. उनकी जिद थी कि कलेक्टर को ही मौके पर बुलाओ.

बड़वानी में Gen अल्फा छात्रों का हंगामा: 50 KM पैदल चलकर किया NH-3 जाम, बोले- कलेक्टर को ही बताएंगे
हाईवे पर बैठे विद्यार्थी, 50 किमी तक चले पैदल.
NDTV

Barwani Zen Alfa Student Protest: मध्य प्रदेश में एक बार फिर जेन-अल्फा छात्र-छात्राएं सड़क पर उतर आए. इस बार उन्होंने बड़वानी जिले में आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे जाम कर दिया और रोड पर प्रदर्शन करने बैठ गए. वह बड़वानी के कलेक्टर को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ गए. उनका कहना था कि वह कलेक्टर को ही अपनी मांगों के बारे में बताएंगे.

इस दौरान हाईवे पर जाम से यातायात प्रभावित हो गया. मौके पर पुलिस और प्रशासन भी पहुंच गया, जिन्होंने बच्चों को समझाकर जाम खुलवाया.

70 किमी दूर कलेक्टर से मिलने पैदल निकले स्टूडेंट्स

दरअसल, जामली स्थित एकलव्य स्कूल के छात्र-छात्राएं 70 किमी दूर बड़वानी कलेक्टर से मिलने निकल पड़े और मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे 3 से होते हुए पैदल चलने लगे. आरोप है कि छात्रावास में अपशब्द और अभद्र व्यवहार किया जाता है. साथ ही कहना है कि उन्हें परिजनों से भी नहीं मिलने दिया जाता है.

प्रशासनिक अधिकारी मनाते रहे

सूचना मिलते ही एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार, एकलव्य स्कूल के प्राचार्य और पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वह काफी देर तक नहीं माने. फिर मजबूरन प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस को उनके साथ-साथ पैदल चलना पड़ा और वह उन्हें मनाते रहे. उनकी मांग थी कि वह कलेक्टर से मिलकर अपनी समस्याओं का हल निकलवाएंगे.

सुबह 7 बजे निकले 200 विद्यार्थी, 50 किमी पैदल चले

छात्र-छात्राएं लगभग जामली स्थित एकलव्य स्कूल से लगभग दूर तक कई किमी तक पैदल चले. करीब 200 की संख्या में विद्यार्थी सुबह 7 बजे ही निकल गए थे. उन्होंने 50 किमी से ज्यादा पैदल सफर तय किया. इस बीच एसडीएम ने उन्हें काफी समझाया, लेकिन वह अड़े रहे कि कलेक्टर से ही बात करेंगे.

कई छात्राओं को आया चक्कर

इस दौरान कई छात्राओं को चक्कर भी आए गए तो मौके पर एंबुलेंस बुलाई गई और उन्हें अस्पताल भेजा. जब सूचना मिली तो जिला मुख्यालय से अपर कलेक्टर रवाना हो गए. उन्होंने छात्रों को समझाया और उनकी समस्याएं सुनीं. 

ये थी स्टूडेंट्स की समस्याएं

स्टूडेंट्स का कहना है कि हॉस्टल में जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है. परिजन आते हैं तो उनसे मिलने नहीं दिया जाता है. अगर भाई आता है तो उसे भी अलग नजरिए से देखा जाता है. छात्राओं के चरित्र पर भी उंगली उठाई जाती है. छात्र-छात्राओं का कहना है कि छात्रावास में मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं भी नहीं दी जाती है. साथ ही परिजनों से मिलने और छात्रावास की शिकायत न करने का भी दबाव बनाया जाता है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gen Alpha Students, Barwani News, Student Protest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com