जामिया मिल्लिया इस्लामिया में लंबे बवाल के बाद अब आखिरकार ऑफलाइन क्लासेस शुरू हो रही हैं. यूनिवर्सिटी की तरफ से बताया गया है कि 10 नवंबर से पहले की तरह छात्र क्लासेस ज्वाइन कर सकते हैं. अपनी तमाम मांगों को लेकर छात्रों के प्रदर्शन और खूख हड़ताल के बाद जामिया प्रशासन की तरफ से ऑनलाइन क्लासेस का ऐलान किया गया था. यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रोफेसर मो. महताब आलम रिजवी की तरफ से इसके लिए आदेश जारी किया गया है. इसमें मिड टर्म एग्जाम का शेड्यूल भी बताया गया है.
16 नवंबर से शुरू होंगे मिड टर्म एग्जाम
जामिया में 10 नवंबर से रेगुलर क्लासेस शुरू होने के बाद 16 नवंबर से मिड टर्म एग्जाम शुरू होंगे. कैंपस में ये परीक्षाएं 21 नवंबर तक चलेंगीं. यूनिवर्सिटी ने सभी विभागों के डीन और हेड्स को निर्देश दिए हैं कि वे क्लासेज और एग्जाम सुचारू रूप से चलवाएं और छात्रों की अटेंडेंस का पूरा रिकॉर्ड रखें.
छात्रों का गुस्सा हुआ शांत
जामिया में पिछले कई दिनों से छात्र भूख हड़ताल पर बैठे थे. इसमें सबसे बड़ी मांग छात्रसंघ चुनाव की थी, जो 2006 के बाद से ही नहीं हो रहे थे. तमाम मुलाकातों के बाद आखिरकार छात्रों और प्रशासन के बीच सहमति बन गई और छात्रों ने दो दिन पहले अपना धरना खत्म कर दिया. यूनिवर्सिटी ने छात्र संघ का संविधान लागू करने का आदेश भी दे दिया है, जिससे करीब 20 साल पुराना ये विवाद सुलझ गया है. इसके अलावा बाकी मांगों को लेकर भी बातचीत हो गई है.
इन लोगों पर एक्शन की मांग
जामिया के टीचिंग स्टाफ की तरफ से उन लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है, जिन्होंने यूनिवर्सिटी की दीवारों पर आपत्तिजनक और देशविरोधी नारे लिखे थे. इसके साथ ही तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ भी एक्शन लेने की मांग हो रही है. शिक्षकों ने कहा कि ये मामला यूनिवर्सिटी के अंदर का है, इसीलिए इसे किसी की जीत या हार के तौर पर देखना गलत है.
यह भी पढ़ें | गलती होने पर JEE Main का नया फॉर्म भरने की छूट, लेकिन फीस नहीं होगी रिफंड
यह भी पढ़ें | 22 की उम्र में क्रैक किया UPSC, अब नोएडा में DCP; कौन हैं IPS प्रीति यादव?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं