विज्ञापन

सुप्रीया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के खिलाफ FIR, BJP विधायक का पुराना वीडियो स्वतंत्रता दिवस पर किया था शेयर

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरूद से BJP विधायक अजय चंद्राकर का पुराना वीडियो 15 अगस्त को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया. वीडियो में वह BJP का झंडा फहराते दिख रहे थे। दावा किया गया कि यह स्वतंत्रता दिवस का है.

सुप्रीया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के खिलाफ FIR, BJP विधायक का पुराना वीडियो स्वतंत्रता दिवस पर किया था शेयर
BJP विधायक का पुराना वीडियो 15 अगस्त को शेयर करने पर हुई एफआईआर.
NDTV
  • भाजपा विधायक का BJP झंडा फहराते हुए पुराना वीडियो 15 अगस्त का बताकर किया था पोस्ट.
  • सुप्रिया श्रीनेत, नेहा राठौर और एक्स अकाउंट जेनजी ऑफ इंडिया पर पर धमतरी में FIR.
  • वीडियो को सोशल मीडिया पर कई लोगों ने किया शेयर.

छत्तीसगढ़ के भाजपा विधायक अजय चंद्राकार का पुराना वीडियो स्वतंत्रता दिवस पर पोस्ट करने के मामले में कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नेहा सिंह राठौर की मुश्किलें बढ़ सकती है. भाजपा प्रवक्ता ने उनके खिलाफ धमतरी जिले के सिविल लाइंस थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कराई है. बाद में मामले को आगे की जांच के लिए धमतरी सिटी कोतवाली थाने भेज दिया, क्योंकि इसी मामले से संबंधित एक प्राथमिकी यहां पहले से दर्ज है.

क्या है मामला

दरअसल, धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक अजय चंद्राकर का एक पुराना वीडियो 15 अगस्त के दिन शेयर किया जा रहा था, जिसमें वह भाजपा का झंडा फहरा रहे हैं, लेकिन यह वीडियो मार्च को आयोजित भाजपा प्रशिक्षण कार्यशाला का था. उस दिन पोस्ट करते हुए बताया गया कि भाजपा विधायक ने स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा का झंडा फहराया है, लेकिन यह वीडियो पुराना था. जबकि, विधायक ने स्वतंत्रता दिवस के दिन तिरंगा फहराया था, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद भी शेयर किया था.

इसको लेकर उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के कई वीडियो भी अपलोड किए और बताया था कि उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराया था. वहीं, भाजपा झंडा वाला उनका पुराना वीडियो है. विधायक ने आरोप लगाया कि उनका वीडियो कांग्रेस पार्टी के एक्स अकाउंट से भी शेयर किया गया.

FIR में इनके नाम हैं शामिल

वहीं, अब भाजपा प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक की शिकायत पर मामले में एक और एफआईआर दर्ज की गई है. इसमें कांग्रेस की सोशल मीडिया एवं डिजिटल मंच की अध्यक्ष श्रीनेत, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नेहा सिंह राठौर और सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स' खाते ‘जेन जी ऑफ इंडिया' का नाम शामिल है. पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी है.

पुलिस ने क्या बताया

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के अनुसार, धमतरी जिले के कुरुद कस्बे में मार्च 2026 को आयोजित भाजपा के एक प्रशिक्षण कार्यक्रम की तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर 15 अगस्त के स्वतंत्रता दिवस समारोह के दृश्यों के रूप में पेश किया गया. शिकायतकर्ता का आरोप है कि इन पोस्ट के जरिए यह दिखाने की कोशिश की गई कि भाजपा के प्रतिनिधियों ने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज के बजाय पार्टी का झंडा फहराया था.

शिकायतकर्ता ने संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट, वीडियो, तस्वीरों, संदेश, टिप्पणियों और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखने के साथ-साथ उनके मूल स्रोत, अपलोड किए जाने की तारीख, स्थान और तकनीकी विवरण की जांच की मांग की है. पुलिस ने बताया कि मामला भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया है.

सुप्रिया श्रीनेत ने क्या लिखा था?

सुप्रिया श्रीनेत ने 15 अगस्त की रात ‘एक्स' पर पोस्ट में एक वीडियो साझा किया था, जिसमें चंद्राकर और अन्य लोग कुरुद में भाजपा का झंडा फहराते दिखाई दे रहे थे. उन्होंने दावा किया था कि यह घटना स्वतंत्रता दिवस के दौरान की है. उन्होंने लिखा था, “यह वीडियो छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले का है. स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा सदस्य तिरंगे के बजाय भाजपा का झंडा फहरा रहे हैं. 53 साल तक उनके पूर्वजों ने तिरंगे का बहिष्कार किया और आज भी वे राष्ट्रीय ध्वज का अनादर करने से बाज नहीं आते.”

अजय चंद्राकार ने जारी किया था बयान

विधायक अजय चंद्राकर ने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए इस आरोप को खारिज किया था. उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के तौर पर प्रसारित किया जा रहा वीडियो वास्तव में 22 मार्च को आयोजित भाजपा के एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का है. उन्होंने आगे कहा, "15 अगस्त के दिन मैंने  धमतरी जिला मुख्यालय के एकलव्य खेल मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी थी."

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रवक्ता ने दी जानकारी

एफआईआर दर्ज कराने के बारे में उज्ज्वल दीपक ने एक्स पर भी जानकारी दी है. उन्होंने लिखा, कांग्रेस की सोशल मीडिया चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नेहा सिंह राठौर और एक्स पेज  जेन्जी ऑफ इंडिया के खिलाफ पुराने वीडियो को 15 अगस्त 2026 की घटना बताकर प्रसारित करने के मामले में रायपुर पुलिस में FIR दर्ज कराई.

ये भी पढ़ें- भाजपा में अमित मालवीय की जगह लेने वाले दीपक म्हस्के ने NDTV से बताया क्या होगा उनका एजेंडा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Supriya Shrinate, BJP MLA Ajay Chandrakar, BJP Flag Hoist, Neha Singh Rathore
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com