विज्ञापन

MP: पत्नी से शराब का विवाद बेटी की हत्या तक पहुंचा, 6 साल की मासूम को पिता ने पटक-पटक मार डाला

छर्च थाना क्षेत्र के श्यामपुरा गांव में रामबरन आदिवासी शराब पीकर घर पहुंचा. पत्नी ने शराब पीने का विरोध किया तो मारपीट शुरू हो गई. डरकर पत्नी 1 साल के बच्चे को लेकर जिगनी गांव चली गई.

MP: पत्नी से शराब का विवाद बेटी की हत्या तक पहुंचा, 6 साल की मासूम को पिता ने पटक-पटक मार डाला
अस्पताल से बच्ची के शव को लेकर घर जाते चाचा और अन्य लोग.
  • शिवपुरी में पिता ने नशे में बेटी को पटक कर मार डाला.
  • 6 साल की बेटी को चाचा के घर से उठाकर जमीन पर पटका.
  • सिर में लगी थी गंभीर चोट, अस्पताल जाते वक्त रास्ते में तोड़ा दम.

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. पत्नी से विवाद होने पर नशे में धुत पिता ने पूरा गुस्सा अपनी छह साल की बेटी पर निकाल डाला. आरोपी ने मासूम बेटी को जमीन पर पटक-पटककर मार दिया. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

​शराब के विवाद से शुरू हुई कलह

​जानकारी के अनुसार, छर्च थाना क्षेत्र के श्यामपुरा गांव में रहने वाला रामबरन आदिवासी रात को घर पहुंचा, जो शराब के नशे में धुत था. घर में घुसते ही पत्नी ने उसकी शराब पीने वाली लत का विरोध किया तो दोनों के बीच बहस शुरू होने लगी. देखते ही देखते आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी. पति के खौफ से जान बचाने के लिए वह अपने एक साल के बच्चे को लेकर जिगनी गांव में अपने रिश्तेदार घर चली गई.

मासूम बनी शराबी पिता की सनक का शिकार

उधर, पत्नी के जाने के बाद आरोपी रामबरन और ज्यादा आग-बबूला हो गया. उस समय उसकी 6 साल की मासूम बेटी शिवानी पड़ोस में रहने वाले अपने चाचा अखेराज आदिवासी के घर खेल रही थी. गुस्से में बौखलाया रामबरन अपने भाई के घर में घुसा और खेल रही मासूम शिवानी को उठाकर पूरी ताकत से जमीन पर दे मारा. सिर पर गंभीर चोट लगने से बच्ची तड़पने लगी. जब उसके चाचा और चाची ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की.

मासूम बच्ची ने ​अस्पताल ले जाते रास्ते में तोड़ा दम

बच्ची को पटकने के बाद परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंचे और लहूलुहान हाल में तड़प रही शिवानी को अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी और खून काफी बह गया था. अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

​गांव में मातम, आरोपी पिता गिरफ्तार

​इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे श्यामपुरा गांव में मातम पसर गया है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. सूचना मिलते ही छर्च थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. ​पुलिस ने आरोपी रामबरन आदिवासी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें- तेंदुओं की खाल तस्करी मामला: दिल्ली का वाइल्डलाइफ NGO जंगलों में करा रहा था शिकार! MP STSF ने CEO को किया तलब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Father Killed Daughter, Drunk Husband Wife Fight, Drunk Father Killed Son, Shivpuri News, Madhya Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com