भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. तेज गेंदबाज आकिब नबी को भारत की ओर से इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिला. उन्हें नितीश रेड्डी की जगह अंतिम एकादश में शामिल किया गया है. वेस्टइंडीज ने अपनी टीम में चार बदलाव किए हैं. भारत तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है. बता दें कि भारत ने पहला वनडे मैच 8 विकेट से जीता था. अब सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने की कोशिश करेगी.

Add image caption here
रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास
वहीं, रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने मिलकर भारत के लिए एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. तीनों खिलाड़ी अब भारत के लिए दूसरी सबसे ज्यादा मैच साथ खेलने वाली तिकड़ी बन गए हैं. रोहित, कोहली और जडेजा का टीम इंडिया के लिए इंटरेनशनल मैच में एक साथ यह 228वां मैच है. इस मामले में पहले नंबर पर सचिन, गांगुली और द्रविड़ हैं जिन्होंने भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में साथ में कुल 293 मैच खेले हैं.
सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैचों में साथ खेलने वाली भारतीय तिकड़ियां
- सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ — 293 मैच
- रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा — 228 मैच
- सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले — 227 मैच
- राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली और अनिल कुंबले — 226 मैच
- सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन और अनिल कुंबले — 224 मैच
- सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और अनिल कुंबले — 223 मैच
- रोहित शर्मा, विराट कोहली और एमएस धोनी — 195 मैच
- सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन और जवागल श्रीनाथ — 195 मैच
- एमएस धोनी, विराट कोहली और सुरेश रैना — 178 मैच
पहले वनडे में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा था. बल्लेबाजी में विराट कोहली बेहतरीन लय में दिखाई दिए थे और उन्होंने 88 गेंदों में 139 रनों की लाजवाब पारी खेली थी. अपनी इस पारी में कोहली ने 10 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के लगाए थे. वहीं, कप्तान शुभमन गिल ने भी शतकीय पारी खेली थी. रोहित शर्मा बड़ी पारी खेलने से चूक गए थे, लेकिन वह अच्छी लय में दिखाई दिए थे. वहीं, गेंदबाजी में कुलदीप यादव की घूमती गेंदों का जादू खूब चला था. कुलदीप ने 40 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट अपने नाम किए थे.
दूसरी ओर, वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों का प्रदर्शन पहले वनडे में अच्छा रहा था. जस्टिन ग्रीव्स ने शतकीय पारी खेली थी.हालांकि, इंजरी के चलते वह इस मुकाबले में टीम का हिस्सा नहीं हैं. जॉन कैंपबेल अच्छी लय में दिखाई दिए थे और उन्होंने 60 गेंदों में 62 रनों की दमदार पारी खेली थी. आमिर जांगू ने भी अर्धशतक लगाया था. हालांकि, कैरेबियाई टीम अपने गेंदबाजों से जरूर दूसरे वनडे में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी. अल्जारी जोसेफ काफी महंगे साबित हुए थे और उन्होंने 9 ओवर में 81 रन खर्च किए थे. वहीं, गुडाकेश मोती भी कोई विकेट नहीं चटका सके थे.
भारत की प्लेइंग इलेवन:रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जडेजा, आकिब नबी, गुरनूर बरार, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा.
वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन: जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), अमीर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जेडेन सील्स और विटेल लॉज.
ये भी पढ़ें- विराट कोहली के 15,000 रन पूरा होने पर कपिल देव का पहला रिएक्शन, बोले- ऐसा खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट क्यों छोड़े..
ये भी पढ़ें- भारत-वेस्टइंडीज दूसरा वनडे आज, फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?
ये भी पढ़ें- यशवीर-रोहित के जैवलिन थ्रो में ब्रॉन्ज और सिल्वर जीतने पर नीरज चोपड़ा का पहला रिएक्शन, बोले- मेरा सपना था ...
ये भी पढ़ें- भारत-वेस्टइंडीज दूसरा वनडे आज, फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं