हाल ही में विंडीज के खिलाफ तिरुनवंतपुरम में जडे़ करियर के 55वें वनडे शतक का जाहिर तौर पर बड़ा असर बुधवार को जारी आईसीसी रैंकिंग में कोहली के क्रम पर भी पड़ा है. पहले वनडे में कप्तान शुभमन गिल ने भी शतक (110) जड़ा था, लेकिन इसके बावजूद विराट ने बैटिंग रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज कप्तान शुभमन गिल के साथ अपने अंतर को काफी कम कर लिया है. कोहली ने 88 गेंदों पर नाबाद 139 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में 15,000 रन पूरे किए थे. इससे भारत ने 296 रन के लक्ष्य को 50 गेंदें बाकी रहते हासिल कर लिया था. कोहली के इस शतक ने उन्हें डारिल मिचेल को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया है. और वह अब शीर्ष रैंक वाले गिल से अब केवल 20 रेटिंग अंक पीछे हैं.
यह भी पढ़ें: EXPLAINER: कोहली तोड़ेंगे सचिन के 100 शतकों का रिकॉर्ड? कोहली की वनडे दर कहीं बेहतर, जानें कब टूटेगा रिकॉर्ड
कोहली गिल से सिर्फ 14 प्वाइंट्स दूर
मैच से पहले कोहली गिल के 801 रेटिंग अंकों से 34 अंक पीछे थे. हालांकि गिल की 110 रनों की पारी ने उनके अपने अंकों को बढ़ाकर 816 कर दिया, लेकिन कोहली 767 से बढ़कर 796 पर पहुंच गए हैं. इससे दोनों के बीच का अंतर 14 रेटिंग अंकों से कम हो गया है. कोहली के रेटिंग अंक जुलाई 2022 के बाद से उनके सबसे अधिक अंक हैं.
कोहली इस साल जनवरी में तीन दिनों के लिए तीसरे नंबर पर रहे थे और एक बार फिर शीर्ष स्थान के लिए निशाना साध रहे होंगे. इस पायदान पर वह कुल मिलाकर 1,547 तक पूर्व में कब्जा कर चुके हैं. उनसे आगे नंबर एक के रूप में केवल वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी विवियन रिचर्ड्स और ब्रायन लारा ही अधिक समय तक रहे हैं.
टॉम बैंटन ने लगाई 333 पायदान की छलांग
वहीं, इंग्लैंड के ओपनर टॉम बैंटन ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में 105 गेंदों पर 126 रन बनाकर 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार जीता और सीरीज का अंत 83वें स्थान के साथ किया. इससे उन्होंने 333 स्थानों की जबरदस्त छलांग लगाई है. सीरीज में 198 रन बनाने वाले कुसल मेंडिस करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर हैं, जबकि बेन डकेट चार पायदान ऊपर चढ़कर 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं.
ताजा साप्ताहिक अपडेट में जिसमें इंग्लैंड और श्रीलंका सीरीज के अंतिम दो मैचों तथा दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया सीरीज के पहले दो मैचों के साथ-साथ तिरुवनंतपुरम मैच के प्रदर्शन को शामिल किया गया है. मैथ्यू ब्रीट्जके के डरबन में सीरीज के पहले मैच में शतक सहित 136 रनों ने उन्हें 19 पायदान ऊपर 21वें स्थान पर पहुंचा दिया है. वहीं, डेविड मिलर जोहान्सबर्ग में शतक सहित 151 रन बनाने के बाद 41वें स्थान पर रैंकिंग में लौट आए हैं.
कुलदीप यादव की 5 पायदान की छलांग
वहीं, गेंदबाजी की बात करें, तो दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज और भारत के कुलदीप यादव ने आगे की ओर कदम बढ़ाया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो वनडे मैचों में महाराज के छह विकेटों ने उन्हें तीन स्थान ऊपर तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया है, जबकि तिरुवनंतपुरम में यादव के 40 रन देकर चार विकेट के प्रदर्शन ने उन्हें चार पायदान ऊपर पांचवें स्थान पर पहुंचा दिया है.
ऑस्ट्रेलिया के जोश हेज़लवुड द वांडरर्स में तीन विकेट लेने के बाद शीर्ष 10 में वापस आ गए हैं, जबकि उनके साथी नाथन एलिस (दो स्थान ऊपर 15वें), वेस्टइंडीज के जेडन सील्स (चार स्थान ऊपर 22वें), श्रीलंका के दुनिथ वेलालेज (12 स्थान ऊपर 26वें) और भारत के एम. प्रसिद्ध कृष्णा (छह स्थान ऊपर 42वें) गेंदबाजों की सूची में ऊपर उठने वाले अन्य खिलाड़ी हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं