धार: मध्य प्रदेश के धार जिले के घाटाबिल्लौद में चंबल नदी पर बना करीब 100 साल पुराना पुल विस्फोट कर ध्वस्त कर दिया गया. इस पुल को पहले ही जर्जर घोषित किया जा चुका था. अब इसकी जगह एक फोरलेन ब्रिज का निर्माण किया जाएगा, जिसमें 27. 21 करोड़ रुपये खर्च होंगे. ब्रिज निर्माण का जिम्मा भोपाल की एक कंपनी को सौंपा गया है. 18 महीने में इस पुल को बनाने का लक्ष्य तय किया गया है. नए पुलिस के निर्माण के बाद महू-नीमच मार्ग पर यातायात अधिक सुरक्षित, तेज और आसान होगा.
धार में चंबल नदी पर बने करीब 100 साल पुराना पुल को विस्फोट कर ध्वस्त कर दिया गया. अब यहां 27. 21 करोड़ की लागत से एक फोरलेन ब्रिज का निर्माण किया जाएगा. #mpnews #dharnews pic.twitter.com/11iaMEHETv
— NDTV MP Chhattisgarh (@NDTVMPCG) June 29, 2026
पुल के बारे में जानिए?
- कहां बनेगा- घाटाबिल्लौद में चंबल नदी पर बनेगा फोरलेन ब्रिज
- कितनी लागत आएगी- 27 करोड़ 21 लाख रुपये से होगा पुल का निर्माण
- कब तक बनेगा- 18 महीने में काम पूरा करने का रखा लक्ष्य
- क्या फायदा- महू-नीमच मार्ग सफर आसान होगा, लाखों लोगों को मिलेगी राहत
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का ये खास हिस्सा अगस्त में खुलेगा, MP वालों को मुंबई पोर्ट तक मिलेगी सुपरफास्ट स्पीड
100 साल पुराना ब्रिज जर्जर हो चुका था
दरअसल, धार में घाटाबिल्लौद में चंबल नदी पर बना 100 साल पुराना पुल पूरी तरह जर्जर हो चुका था. 6 जून को इस पुल के पहले हिस्से को हटाया गया था. रविवार 28 जून को सुरक्षा मानकों के बीच बाकी बचे हिस्से को ब्लास्ट कर गिरा दिया गया. पुल ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई और आवागमन अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था. एक धमाके के साथ पूरा पुलिस जमींदोज हो गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं