विज्ञापन

अबूझमाड़ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, IED बनाने का सामान बरामद

नारायणपुर पुलिस और ITBP की संयुक्त कार्रवाई में अबूझमाड़ के जंगल से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई IED निर्माण सामग्री बरामद की गई. इस कार्रवाई से नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम होने की बात कही जा रही है.

अबूझमाड़ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, IED बनाने का सामान बरामद

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर पुलिस को नक्सल मोर्चे पर एक अहम सफलता हाथ लगी है. अबूझमाड़ के ब्लॉक मुख्यालय ओरछा थाना क्षेत्र के घने जंगलों में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई IED निर्माण सामग्री को सुरक्षा बलों ने बरामद किया है. यह सफलता नारायणपुर पुलिस और ITBP की 29वीं वाहिनी की संयुक्त कार्रवाई में मिली है.

गुप्त सूचना के आधार पर चला सर्च ऑपरेशन

पुलिस के अनुसार, 2 फरवरी 2026 को मिली विश्वसनीय गुप्त सूचना के आधार पर नारायणपुर पुलिस और ITBP की 29वीं वाहिनी ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन शुरू किया. यह अभियान अबूझमाड़ के ग्राम कांगाली, मंडोली, आसनार और ओरछा के घने जंगलों में चलाया गया.

जमीन में छिपाकर रखी गई थी IED सामग्री

सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा जमीन में छिपाकर रखी गई बड़ी मात्रा में IED निर्माण सामग्री बरामद की गई. बरामद सामग्री में प्रेशर कुकर, बिजली वायर, रस्सी, चार्जर, बैटरियां, पेंसिल सेल, पाइप, इंजन ऑयल सहित अन्य विस्फोटक उपकरण बनाने में इस्तेमाल होने वाली वस्तुएं शामिल हैं.

विधिवत जप्त कर थाना लाया गया सामान

सुरक्षा की दृष्टि से पूरी सामग्री को विधिवत जप्त कर पंचनामा तैयार किया गया और बाद में सुरक्षित रूप से थाना ओरछा लाया गया. इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

बड़ी वारदात की आशंका टली

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह बरामदगी नक्सलियों की किसी संभावित बड़ी वारदात को रोकने में अहम साबित हुई है. नारायणपुर पुलिस और केंद्रीय बलों द्वारा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान लगातार तेज किया जा रहा है, ताकि अबूझमाड़ क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास को और मजबूत किया जा सके.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhattisgarh News, Chhattisgarh Hindi News, CG News, CG Naxal News, Abujhmad News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com