विज्ञापन

छत्तीसगढ़: मछली कारोबारी की हत्या, हमलावरों ने 40 बार चाकू से किए वार; दोस्त के आंखों में मिर्च पाउडर झोंका

धमतरी में मछली कारोबारी विपलभ मंडल की अज्ञात हमलावरों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी. आरोपियों ने कारोबारी पर 40 से अधिक बार चाकू से वार किए. वहीं कारोबारी के साथ मौजूद साथी की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया.

छत्तीसगढ़: मछली कारोबारी की हत्या, हमलावरों ने 40 बार चाकू से किए वार; दोस्त के आंखों में मिर्च पाउडर झोंका
मछली कारोबारी की हत्या की जांच में जुटी पुलिस

Dhamtari Fish Trader Murdered: छत्तीसगढ़ के धमतरी (Dhamtari) जिले से में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक मछली कारोबारी को कुछ बदमाशों ने चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया. जानकारी के मुताबिक, हमलवारों ने कारोबारी के सिर और शरीर पर 40 से अधिक बार चाकू से वार किए. इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. इलाके में भय का माहौल बन गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कारोबारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है. यह पूरी घटना नगरी-गरियाबंद मार्ग पर हुई है. 

शरीर पर चाकू के 40 निशान मिले

मृतक कारोबारी के शरीर में चाकू के कई निशान मिले हैं. बताया जा रहा है कि मछली कारोबारी विपलभ मंडल पिछले लगभग 7 से 8 वर्षों से ग्राम बोईरगांव दर्रीपारा जिला के गरियाबंद थाना मैनपुर में रह रहे थे और वो यहां कारोबारी चुम्मन यादव के साथ मछली व्यवसाय करते थे. दोनों सिहावा रोड पर एम एम फीश नाम से दुकान संचालित करते थे. दोनों का रोजाना इसी रास्ते से आना जाना होता था और शनिवार को भी दोनों दुकान बंद कर नगरी से वापस बोईरगांव लौट रहे थे. इसी दौरान गोरेगांव से लगभग 3 किलोमीटर आगे गरियाबंद रोड पर कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया और कारोबारी पर 40 से अधिक बार चाकू से वार किए. बदमाशों ने विपलभ मंडल के सिर पर लकड़ी से भी हमला किया. 

जांच में जुटी पुलिस 

वारदात के दौरान बदमाशों ने कारोबारी के साथ मौजूद उसके साथी चुम्मन यादव की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया. जिसके बाद वह जान बचाकर बोईरगांव की ओर भाग निकले. वहीं अज्ञात हमलावारों ने विपलभ मंडल के शरीर पर चाकू से लगातार हमले किए. आसपास ग्रामीण के अनुसार, यह मामला सुनियोजित लूटपाट या पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ है. हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है. वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा. 

ये भी पढ़ें: महिला डॉक्टर ने घर पर लगवाया CCTV, लेकिन कोई और कर रहा था ताका-झांकी, जानें एक गलती से कैसे हैक हो गया कैमरा

ये भी पढ़ें: CM मोहन ने कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhamtari News, Chhattisgarh Crime News, Chhattisgarh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com