विज्ञापन

मध्य प्रदेश के छतरपुर में बालू माफियाओं का आतंक: विरोध करने पर महिलाओं से मारपीट, वीडियो वायरल

Madhya Pradesh News: छतरपुर जिले के ओरछा रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धामची में बालू माफिया अब घरों के सामने खुदाई करने लगा है. हालांकि जब गांव की महिलाओं ने इसका विरोध किया और रास्ता न खोदने की गुहार लगाई, तो आरोपियों ने घर में घुसकर डंडों से मारपीट की.

मध्य प्रदेश के छतरपुर में बालू माफियाओं का आतंक: विरोध करने पर महिलाओं से मारपीट, वीडियो वायरल

Chhatarpur News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के ओरछा रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धामची में अवैध बालू उत्खनन को लेकर विवाद का मामला सामने आया है. यहां बालू माफियाओं द्वारा महिलाओं के साथ अभद्रता और मारपीट की गई है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है.

महिलाओं के साथ मारपीट

बताया जा रहा है कि गांव के पास रेत निकालने के लिए बालू माफिया अब घरों के सामने और गांव के रास्तों तक खुदाई करने लगे हैं. जब गांव की महिलाओं ने इसका विरोध किया और हाथ जोड़कर रास्ता न खोदने की गुहार लगाई, तो आरोपियों ने घर में घुसकर डंडों से मारपीट कर दी. वायरल वीडियो में महिलाएं गिड़गिड़ाते हुए नजर आ रही हैं, 'हमारी बेटियों की शादी होना है, घर के सामने का रास्ता मत खोदो.'

बालू माफियाओं पर गंभीर आरोप

पीड़ित पक्ष ने लक्ष्मण यादव, राम यादव सहित अन्य लोगों पर अवैध बालू उत्खनन करने, महिलाओं से अभद्रता करने और धमकी देने के आरोप लगाए हैं.

ग्रामीणों का कहना है कि भारी उत्खनन के कारण गांव को सड़क से जोड़ने वाले रास्तों की मिट्टी भसकने लगी है और यदि यही स्थिति रही तो कुछ ही दिनों में सड़क आवागमन के योग्य नहीं रहेगी.

शिकायत देने के बाद भी नहीं दर्ज की गई FIR

ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत लगातार की जा रही है, लेकिन आरोप है कि राजनीतिक संरक्षण के कारण अवैध बालू माफियाओं को कानून का कोई डर नहीं है. वहीं पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत भी दी है, लेकिन अभी तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई है. ऐसे में पीड़ित परिवार को भय सत्ता रहा है और वो अपनी सुरक्षा की मांग की है.

इधर, ओरछा रोड थाना पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है.

ये भी पढ़ें: 7 साल तक कैंसर से लड़े, अब जीती UPSC की जंग, 4 वर्षों की मेहनत से हासिल की 946वीं रैंक, ऐसी है संजय डहरिया की कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhatarpur News, Madhya Pradesh News, MP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com