विज्ञापन

फिर बदला भोपाल मेट्रो का टाइम! 15 सितंबर से लागू होगी नई समय-सारणी, यहां जानिए पूरा शेड्यूल

भोपाल मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है. मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने 15 सितंबर 2026 से नई समय-सारणी लागू करने का फैसला किया है. अब सोमवार से शनिवार और रविवार व सार्वजनिक अवकाश के दिनों में मेट्रो संचालन का समय और फ्रीक्वेंसी अलग रहेगी.

फिर बदला भोपाल मेट्रो का टाइम! 15 सितंबर से लागू होगी नई समय-सारणी, यहां जानिए पूरा शेड्यूल

भोपाल मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अहम खबर है. मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने मेट्रो सेवा की समय-सारणी में आंशिक बदलाव किया है, जो 15 सितंबर 2026 से लागू होगा. नई व्यवस्था के तहत सप्ताह के अलग-अलग दिनों में मेट्रो संचालन के समय और ट्रेनों की आवृत्ति को व्यवस्थित किया है, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके. यदि आप रोजाना मेट्रो से सफर करते हैं, तो घर से निकलने से पहले नया शेड्यूल जरूर देख लें.

मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने भोपाल मेट्रो की समय-सारणी में आंशिक संशोधन किया है. नई समय-सारणी 15 सितंबर से प्रभावी होगी. अधिकारियों के अनुसार, यह बदलाव यात्रियों की सुविधा और संचालन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किया गया है.

सोमवार से शनिवार तक ऐसा रहेगा संचालन

संशोधित समय-सारणी के अनुसार सोमवार से शनिवार तक मेट्रो सेवा का संचालन सुबह 11:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक होगा. इस अवधि में पहले की तरह नियमित रूप से मेट्रो सेवाएं उपलब्ध रहेंगी, ताकि यात्रियों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो.

दिन के समय हर 30 मिनट में मिलेगी मेट्रो

सोमवार से शनिवार तक सुबह 11:30 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच मेट्रो ट्रेनें हर 30 मिनट के अंतराल पर संचालित की जाएंगी. इस दौरान यात्रियों को निर्धारित समय के अनुसार ट्रेन सेवा उपलब्ध होगी.

शाम के समय बढ़ेगी ट्रेनों की संख्या

शाम के समय यात्रियों की संख्या को देखते हुए मेट्रो सेवाओं की आवृत्ति बढ़ाई गई है. शाम 5:00 बजे से 7:30 बजे तक हर 15 मिनट में मेट्रो उपलब्ध रहेगी, जिससे दफ्तरों और अन्य कार्यों से लौटने वाले यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी.

पहली और आखिरी मेट्रो का समय

नई समय-सारणी के अनुसार सुभाष नगर स्टेशन से पहली मेट्रो सुबह 11:30 बजे रवाना होगी, जबकि एम्स मेट्रो स्टेशन से पहली मेट्रो दोपहर 12:00 बजे चलेगी. वहीं, सुभाष नगर से अंतिम मेट्रो शाम 7:00 बजे और एम्स स्टेशन से अंतिम मेट्रो शाम 7:30 बजे रवाना होगी.

रविवार और छुट्टियों में अलग रहेगी व्यवस्था

रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दिनों में मेट्रो सेवा का समय थोड़ा अलग रहेगा. इन दिनों मेट्रो सुबह 11:30 बजे से रात 8:30 बजे तक संचालित होगी. इससे छुट्टी के दिन यात्रा करने वाले लोगों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी.

अवकाश के दिन हर 15 मिनट में मिलेगी सेवा

रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दिनों में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक मेट्रो हर 30 मिनट में चलेगी. इसके बाद दोपहर 1:00 बजे से रात 8:30 बजे तक प्रत्येक 15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो सेवा उपलब्ध रहेगी.

यात्रियों को समय देखकर करना होगा सफर

मेट्रो की नई समय-सारणी लागू होने के बाद नियमित यात्रियों को अपने सफर की योजना नए शेड्यूल के अनुसार बनानी होगी. विशेष रूप से पहली और आखिरी ट्रेन के समय तथा पीक आवर्स में बढ़ी हुई फ्रीक्वेंसी की जानकारी यात्रियों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhopal Metro Timing, Bhopal Metro Corridor, Bhopal Metro Update, Mp Metro Rail, Bhopal Metro Controversy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com