विज्ञापन

NEET Re-Exam 2026: परीक्षा को लेकर भोपाल में ट्रैफिक अलर्ट! यातायात पुलिस ने लोगों से की खास अपील

NEET री-एग्जाम 2026 को लेकर भोपाल में ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. 21 जून को 32 केंद्रों पर परीक्षा के दौरान कई सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा. मेट्रो निर्माण के चलते रास्ते प्रभावित हैं, ऐसे में अभ्यर्थियों को समय से पहले निकलने.

NEET Re-Exam 2026: परीक्षा को लेकर भोपाल में ट्रैफिक अलर्ट! यातायात पुलिस ने लोगों से की खास अपील
फाइल फोटो

NEET री-एग्जाम 2026 को लेकर भोपाल में प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. रविवार 21 जून को होने वाली परीक्षा से पहले यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है. शहर के 32 परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक परीक्षा आयोजित होगी. मेट्रो निर्माण और ट्रैफिक दबाव को देखते हुए अभ्यर्थियों और आम लोगों को पहले से रूट प्लान करने और समय से निकलने की सलाह दी गई है.

साथ ही प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि परीक्षा के दिन अनावश्यक यात्रा से बचें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें. इससे न सिर्फ छात्रों को सहूलियत मिलेगी, बल्कि शहर में यातायात व्यवस्था भी सुचारू बनी रहेगी.

32 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा

भोपाल शहर में इस बार NEET की परीक्षा 32 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है. परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक निर्धारित किया गया है. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे समय पर अपने केंद्र तक पहुंचें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो.

मेट्रो निर्माण से कई रास्ते प्रभावित

यातायात पुलिस ने बताया कि शहर में चल रहे मेट्रो निर्माण कार्य के कारण कई मार्ग संकरे हो गए हैं. ऐसे में परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना जरूरी होगा. खासतौर पर आनंद नगर और गौतम नगर की तरफ जाने वाले रास्तों पर ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है.

आनंद नगर जाने के लिए सुझाए गए रूट

शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, आनंद नगर जाने वाले अभ्यर्थियों को चेतक ब्रिज, गोविंदपुरा, भेल, महात्मा गांधी चौराहा और पिपलानी पेट्रोल पंप होकर जाने की सलाह दी गई है. प्रभात चौराहा से पिपलानी के बीच मेट्रो काम के चलते रास्ता संकरा है, जिससे जाम की स्थिति बन सकती है.

गीतांजलि कॉलेज के लिए वैकल्पिक मार्ग

शासकीय गीतांजलि कन्या पीजी कॉलेज, गौतम नगर पहुंचने वाले छात्रों को नादरा बस स्टैंड, अग्रवाल धर्मशाला, छोला गणेश मंदिर और जेपी ब्रिज तिराहा होकर डीआईजी बंगला चौराहा से जाने की सलाह दी गई है. सिंधी कॉलोनी और डीआईजी बंगले के बीच भी मेट्रो निर्माण के कारण मार्ग प्रभावित है.

लाउडस्पीकर और पार्किंग पर रहेगा प्रतिबंध

परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों के आसपास ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर पूरी तरह रोक रहेगी, ताकि छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो. इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के आसपास वाहनों की पार्किंग भी प्रतिबंधित रहेगी, जिससे अभ्यर्थियों को आसानी से प्रवेश मिल सके.

अभ्यर्थियों को समय से पहले निकलने की सलाह

यातायात पुलिस ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्र का पहले से निरीक्षण कर लें और परीक्षा के दिन कम से कम 30 मिनट पहले घर से निकलें. इससे समय पर केंद्र पहुंचने में मदद मिलेगी और किसी भी तरह की हड़बड़ी से बचा जा सकेगा.

समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर जारी

किसी भी प्रकार की ट्रैफिक समस्या या सहायता के लिए यातायात पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 7049104825 और 7049104640 जारी किए हैं. इसके अलावा 7587602055 नंबर पर व्हाट्सएप के जरिए भी संपर्क किया जा सकता है. 

लेखक के बारे में
img
हरप्रीत कौर रीन
संवाददाता
हरप्रीत कौर रीन मध्यप्रदेश की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में विश्वसनीयता और बेबाक पत्रकारिता का पर्याय हैं। खबरों की तह तक जाकर, बारीकियों और सच्चाई के साथ उ... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neet Re Exam 2026, Bhopal Traffic Advisory, Bhopal NEWS, Bhopal Metro Controversy, Madhya Paradeh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com