- नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से अब तक 469 लोगों की मौत हुई और 1400 से अधिक लोग लापता हैं.
- वैंटोर ने बाढ़ के पहले और बाद की हाई रेजोल्यूशन सैटेलाइट तस्वीरें जारी की हैं.
- इन तस्वीरों में स्पष्ट दिखता है कि बाढ़ के कारण कई इमारतें, वाहन, पुल, सड़कें और गांव पूरी तरह तबाह हो गए हैं.
Nepal Flood: अभी तक 469 लोगों की मौत, 1400 से अधिक लापता... पुल, सड़क, टॉवर, होटल, गांव, कस्बे सब तबाह... नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ कितनी भयानक थी? इसे अभी तक सामने आई तस्वीरें और वीडियो से आप समझ चुके होंगे. लेकिन इस भीषण बाढ़ से हुई तबाही की असली कहानी आसमान से ली गई कुछ हाई रेजोल्यूशन तस्वीरों से सामने आई है. सैटेलाइट से ली गई इन तस्वीरों से आप नेपाल में आई इस भीषण आपदा को समझ सकते हैं. सैटेलाइट से ली गई इन हाई रेजोल्यूशन तस्वीरों पर जरा ठहरिए, इन तस्वीरों को जूम कर देखिए, फिर आप अंदाजा लगा सकेंगे आखिर यहां क्या बचा? जहां कल तक जिंदगी गुलजार थी, वहां आज दूर-दूर तक सिर्फ मलबे की चादर बिछी नजर आती है.
नेपाल बाढ़ पर वैंटोर ने जारी की सैटेलाइट से ली हाई रेजोल्यूशन तस्वीरें
नेपाल में आई हाहाकारी बाढ़ के बाद 27 अगस्त को वैंटोर (Vantor) ने सुबह 10:51 बजे सैटेलाइट से ली गई इन हाई रेजोल्यूशन वाली तस्वीरें को कलेक्ट किया है. इन तस्वीरों के जरिए नेपाल-चीन सीमा पर आई विनाशकारी बाढ़ के बाद की स्थिति दिखाई गई है. इन तस्वीरों से पता चलता है कि ग्यिरोंग पोर्ट (Gyirong Port) और उससे लगे रसुवागढ़ी (Rasuwagadhi) सीमा चौकी पर मौजूद कई इमारतें और वाहन बाढ़ के पानी में पूरी तरह बह गए हैं. इस क्षेत्र में अब कुछ भी शेष नहीं बचा है.

चीन-नेपाल सीमा और ग्यिरोंग पोर्ट/रसुवागढ़ी सीमा चौकी पर बाढ़ से पहले की तस्वीर.
Photo Credit: Vantor

चीन-नेपाल सीमा और ग्यिरोंग पोर्ट/रसुवागढ़ी सीमा चौकी के बाढ़ से बाद की तस्वीर.
Photo Credit: Vantor

चीन-नेपाल सीमा और ग्यिरोंग पोर्ट/रसुवागढ़ी सीमा चौकी के बाढ़ से पहले की तस्वीर.
Photo Credit: Vantor

चीन-नेपाल सीमा और ग्यिरोंग पोर्ट/रसुवागढ़ी सीमा चौकी के बाढ़ के बाद की तस्वीर.
Photo Credit: Vantor

बाढ़ से पहले त्रिशूली नदी के किनारे स्थित इमारत और पुल.
Photo Credit: Vantor

बाढ़ के बाद त्रिशूली नदी के किनारे स्थित इमारत और पुल की जगह सिर्फ मलबा.
Photo Credit: Vantor

बाढ़ से पहले स्यापरू बेसी गांव की तस्वीर.
Photo Credit: Vantor

बाढ़ के बाद स्यापरू बेसी (Syapru Besi) गांव की तस्वीर.
Photo Credit: Vantor
नेपाल बाढ़ः Vantor की इन हाई रेजोल्यूशन तस्वीरों से समझें तबाही की भयावहता
इस बाढ़ के बाद त्रिशूली नदी (Trishuli River) के किनारे भी जिन स्थानों पर पहले घर, इमारतें और पुल मौजूद थे, वे बाढ़ में बह गए हैं. अब वहां केवल चट्टानें, कीचड़ और नदी का बहाव दिखाई देता है. खास बात यह है कि वैंटोर ने आपदा से पहले और बाद की तस्वीरें जारी की है. जिससे साफ-साफ समझ आता है कि इस बाढ़ ने किस भयानक स्तर पर तबाही मचाई.
यह भी पढ़ें - नेपाल में आए सैलाब ने पीछे छोड़ी तबाही, तस्वीरों में देखें खौफनाक नजारा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं