विज्ञापन

Chhattisgarh News: भाटापारा में चाकू से गोदकर युवक की हत्या, पुरानी रंजिश को लेकर बढ़ा था विवाद

Baloda Bazar News: भाटापारा में पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने अपने पास रखे चाकू से गणेश पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. गंभीर रूप से घायल गणेश को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Chhattisgarh News: भाटापारा में चाकू से गोदकर युवक की हत्या, पुरानी रंजिश को लेकर बढ़ा था विवाद

Chhattisgarh News in Hindi: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के भाटापारा शहर में बीती रात चाकूबाजी की घटना में एक युवक की हत्या कर दी गई. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. परिजनों ने वार्ड में बढ़ते नशाखोरी और नशे के कारोबार को हत्या की वजह बताया है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

युवक पर चाकू से हमला, मौत

मिली जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 10.45 बजे  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भाटापारा के सामने आरोपी समीर उर्फ बाबू चौहान, देवेंद्र साहू, चंदन गुजरतियों और मनोज ध्रुव ने मिलकर शक्ति वार्ड निवासी गणेश झंझोटे का रास्ता रोक लिया. बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने अपने पास रखे चाकू से गणेश पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. गंभीर रूप से घायल गणेश को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर, घटना की खबर मिलते ही भाटापारा शहर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की, पुलिस ने मामले में चार आरोपियों की पहचान करते हुए उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. 

मृतक के परिजनों का आरोप

मृतक के परिजनों का आरोप है कि वार्ड में लंबे समय से नशाखोरी और नशे का अवैध कारोबार चल रहा था, जिसकी शिकायत पहले भी की गई थी, लेकिन पुलिस ने समय रहते कार्रवाई नहीं की. फिलहाल प्रार्थी करण राठौर उर्फ बिट्टू की रिपोर्ट पर भाटापारा शहर थाने में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस आगे की जांच कर रही है. 

अस्पताल में भर्ती युवक को देखने आए थे, तभी हो गया विवाद 

मिली जानकारी के मुताबिक, इस हत्याकांड में शामिल आरोपी और मृतक एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं. बता दें कि 2025 में 9 लोग चाकूबाजी की घटना में आरोपी बने थे, इनमें से मृतक और आरोपियों सहित 7 लोगों को जमानत मिल गई थी, जबकि 2 लोग जेल में बंद हैं. इधर, मृतक के परिजन (जो जेल में बंद हैं) को जमानत पर छुड़ाने की बात करने मृतक गणेश और उसका साथी करण गए थे. जहां मृतक और उसके साथियों ने कहा कि आप लोग के साथ केस में फंसा है, इसलिए उनकी भी जमानत करवाओ. लेकिन आरोपियों ने पैसा नहीं होने और खुद से अपने परिजनों को छुड़ाने को कहा. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया.

हालांकि दूसरे दिन शक्ति वार्ड के रहने वाले रोहित चौहान की अचानक तबियत खराब हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. जिसे मोहल्ले के लोग देखने आए थे. बताया जा रहा है कि यहां मृतक गणेश और करण भी आए थे, जिन्हें देखकर आरोपी भड़क गया और उन्हें वहां आने का कारण पूछा. इस दौरान विवाद बढ़ गया और मृतक बेल्ट लेकर आरोपियों को दौड़ने लगा. इसी दौरान आरोपियों ने चाकू से मृतक के ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

मृतक की परिजन ने कहा कि कई बार थाने गई और बताई कि शक्ति वार्ड में गोली, गांजा, दारू और नशे की सामग्री बिकती है, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई. इससे पहले भी यहां पर घटना हुई है. इस बार मेरे बच्चे की जान चली गई. मुझे न्याय मिलना चाहिए.

पार्षद परदेश बाल्मीकि ने कहा कि नशाखोरी के कारण यह घटना हुई है. भाटापारा टीआई को मैसेज किया था कि यहां नशे में युवक गाली गलौज करते हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. 

भाटापारा एसडीओपी तारेश साहू ने कहा कि अस्पताल चौक पर कुछ लोग झगड़ा कर रहे थे. घटना की जानकारी लगते ही पुलिस पहुंची, तब वहां घायल अवस्था में गणेश झंझोटे पड़ा था, जिसे गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. मामले की विवेचना चल रही है. कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया गया है, पूछताछ चल रही है. झगड़ा पुरानी रंजिश के कारण हुआ है. 

ये भी पढ़ें: इंजीनियर नकुल ने NASA की वेबसाइट में खोजी बड़ी गड़बड़ी, हैकर चोरी कर सकते थे डाटा, एजेंसी ने दिया प्रशंसा पत्र 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com