Ambikapur Crime News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में एक महिला के साथ निर्भया कांड जैसी हैवानियत हुई है. महिला के साथ रेप के बाद हत्या कर दी गई. उसका शव खून से लथपथ अवस्था में रिंग रोड पर महामाया मंदिर द्वार के पास फुटपाथ पर मिला है. सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया. पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं और जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी.
दरअसल, 3 अप्रैल की सुबह-सुबह लोगों ने महामाया मंदिर प्रवेश द्वार के पास फुटपाथ में एक अधेड़ महिला का शव लहूलुहान हालत में देखा. फिर अंबिकापुर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई. इसके बाद पुलिस के आला अधिकारी सहित फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंच गए. कर मामले में जुट गई है. बताया जा रहा है कि अपराधियों के द्वारा पहले उक्त महिला के साथ बलात्कार किया और उसके पश्चात उसकी हत्या कर दी थी.
महिला के साथ की दरिंदगी
प्राथमिक दृष्टया महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है. उसके बाद महिला का गला गया, फिर पत्थर से सिर कूच कर हत्या कर दी गई. महिला का सिर इतनी वीभत्स तरीके से कूचा गया है, जिस वजह से उसकी पहचान नहीं हो पा रही है. इतना ही नहीं आरोपियों ने महिला के प्राइवेट पार्ट में पानी की बोतल भी डाल दी.
महिला के साथ हुई इस तरह की दरिंदगी से हर कोई आक्रोश में है. स्थानीय लोग दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं. पुलिस महिला की पहचान कराने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पता लगा रही है कि महिला यहां कैसे पहुंची.
क्या बोले पुलिस अधिकारी
सरगुजा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ने बताया कि थाना कोतवाली क्षेत्र में एक महिला का शव मिला है. महिला की हत्या की गई है. पुलिस मामले में की जांच कर रही है. इस मामले में जल्द से जल्द हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.
ये भी पढ़ें- VIDEO: किसी की गर्दन दबोची, किसी का पैरा काटा, इंदौर में खूंखार कुत्ते का खतरनाक हमला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं