- सपा प्रमुख अखिलेश यादव को दिल्ली पुलिस ने किया डिटेन
- पीएम आवास के पास कांग्रेस के धरने में शामिल होने पहुंचे थे
- राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भी हिरासत में लिया गया
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी दिल्ली में पीएम आवास के पास जारी कांग्रेस के धरने में शामिल होने पहुंचे थे, जहां से पुलिस ने उन्हें डिटेन कर लिया है. सपा के ऑफिशियल एक्स हैंडल से एक्स पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा इस निंदनीय करार दिया है. अखिलेश यादव ने मंगलवार को संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए कहा था कि भाजपा सरकार ने छात्रों के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया है.
अखिलेश ने कहा कि आजाद भारत में छात्रों के साथ कोई सरकार इस तरह का व्यवहार करेगी, इसकी कल्पना नहीं की जा सकती है. छात्रों के सिर पर चोटे हैं. टांके लगे हैं. हाथ-पैर की हड्डियां टूट गयी. सरकार ने हिटलर की तरह अपने निजी लोगों की गैंग से छात्रों पर लाठी चलवाया. छात्रों, नौजवानों को बुरी तरह मारा पीटा गया.
अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार छात्रों, नौजवानों को नौकरी नहीं दे पा रही है. पेपर लगातार लीक हो रहे हैं. सरकार ने स्वीकार किया कि पेपर लीक हुए इसीलिए दोबारा नीट का पेपर हुआ. देश में जहां-जहां भाजपा की सरकारें है वहां पेपर लीक हो रहे हैं. उत्तर प्रदेश में 20 से ज्यादा परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके हैं. छात्र और युवा पेपर लीक के खिलाफ आवाज उठाते हैं तो सरकार उन्हें प्रताड़ित करती है. लाठियां मारती हैं. क्या यही विश्व गुरु बनने का रास्ता है? क्या यही अमृतकाल है?
राहुल गांधी समेत कई नेताओं को किया गया डिटेन
बता दें, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीसन और अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ लोक कल्याण मार्ग पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. दिल्ली पुलिस ने इन नेताओं को हिरासत में ले लिया है. लोक कल्याण मार्ग पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है.
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी बात से पलट गए; मंत्री जितेंद्र सिंह बोले- चर्चा की मांग मानी तो दूसरी बात जोड़ दी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं