विज्ञापन

हिरासत में लिए गए राहुल गांधी, दिल्ली पुलिस उठाकर ले गई; Photos

राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. उनके साथ अखिलेश यादव और कर्नाटक सीएम डीके शिवकुमार को भी डिटेन किया गया है.

हिरासत में लिए गए राहुल गांधी, दिल्ली पुलिस उठाकर ले गई; Photos
राहुल गांधी की नाक में लगी चोट
  • प्रधानमंत्री आवास के पास धरना कर रहे राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है.
  • पुलिस ने राहुल गांधी को डिटेन कर बस में बैठा लिया है.
  • बीते दिन प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज को लेकर राहुल गांधी धरना दे रहे थे.
नई दिल्ली:

राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के लेकर पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन किया. इसके बाद पुलिस ने राहुल गांधी को बस में बिठा लिया.  इस प्रदर्शन में राहुल गांधी और अखिलेश यादव के साथ-साथ कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार को भी हिरासत में ले लिया गया.

धरनास्थल से आई वीडियोज में देखा जा सकता है जब पुलिस राहुल को हिरासत में लेने आई तब वह सड़क पर लेट गए. इसके बावजूद उन्हें हिरासत में ले लिया गया.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: INC/X

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: INC/X

राहुल गांधी करीब तीन बजे से धरना दे रहे थे. इस प्रदर्शन के बीच केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से मिलने पहुंचे थे. उन्होंने राहुल गांधी से मिलकर धरना को खत्म करने का आग्रह भी किया लेकिन राहुल गांधी ने कहा कि जबतक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं हो जाता तबतक धरना जारी रहेगी. इसके बाद जितेंद्र सिंह बेनतीजा बातचीत के बाद धरना स्थल से वापस लौट गए.

Latest and Breaking News on NDTV

राहुल गांधी पर वादे से मुकरने का आरोप

हिरासत में लिए जाने से पहले राहुल गांधी पर वादे से मुकरने का आरोप लगा है. दरअसल, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने पहले कहा था कि अगर केंद्र सरकार कल सदन में नीट पेपर लीक मामले पर चर्चा करने को राजी होती है तो मैं धरना खत्म कर दूंगा. 

जितेंद्र सिंह ने कहा, "केंद्र की ओर से चर्चा के आश्वासन के बाद राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की एक और शर्ते जोड़ दी."

यह भी पढ़ें: PM आवास के बाहर धरना देने पहुंचे अखिलेश यादव को क‍िया गया ड‍िटेन, सपा ने कहा- भाजपा सरकार अत्याचारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi Modi, Rahul Gandhi News, Rahul Gandhi News Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com