विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में बच्ची से रेप-मर्डर के आरोपी का एनकाउंटर, तालाब में डुबाकर मारा था

टीएमसी की बागी सांसद सायोनी घोष ने मंगलवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात की. उन्होंने इस घटना को दुखद बताते हुए कहा कि इस पर ज्यादा कुछ कहने को नहीं है. आरोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए.

पश्चिम बंगाल में बच्ची से रेप-मर्डर के आरोपी का एनकाउंटर, तालाब में डुबाकर मारा था
रेप और हत्या के आरोपी का एनकाउंटर (फाइल फोटो)
  • पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में 12 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या करने वाले आरोपी एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया
  • मुख्य आरोपी प्रवास मंडल जब पुलिस का थियार छीनकर भाग रहा था तभी उसको गोली मार दी गई
  • बच्ची का बोरी में बं शव सूर्यपुर हाट इलाके के तालाब से रविवार को मिला था
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल के बारुईपुर रेप और मर्डर केस के मुख्य आरोपियों में से एक प्रवास मंडल को पुलिस ने मंगलवार रात एनकाउंटर में ढेर कर दिया. जानकारी के मुताबिक, रात करीब 12 बजे प्रवास मंडल को पुलिस क्राइम सीन रीक्रिएशन के लिए लेकर जा रही थी. उसी दौरान आरोपी ने पुलिस से हथियार छीनकर भागने की कोशिश की. पुलिस ने बचाव में गोली चलाई जो आरोपी को जा लगी. इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

बारुईपुर में 12 साल की बच्ची का रेप और मर्डर

बता दें कि पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में 12 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी. गिफ्ट लेने बाजार गई लापता बच्ची का शव रविवार को सूर्यपुर हाट इलाके के एक तालाब से बोरी में बंद बरामद हुआ था. इसके बाद इलाके में तनाव फैल गया था. स्थानीय लोगों के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बारुईपुर-जयनगर रोड पर जाम भी लगा दिया था.इस रेप और हत्या की जांच के लिए छह सदस्यीय कमेटी बनाई गई है.

रेप और मर्डर का आरोपी

तालाब से बोरी में बंद मिला बच्ची का शव

सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस मुख्य आरोपी आनंद सरदार तक पहुंची और सोमवार को उसे धर दबोचा. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने उसकी पहचान मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर की थी. बच्ची के परिजनों ने आरोप लगाया कि बेटी की हत्या से पहले उसका रेप किया गया. हालांकि शुरुआत में पुलिस ने रेप का केस दर्ज नहीं किया था. लेकिन शुरुआती पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पोक्सो एक्ट के तहत रेप का केस दर्ज किया गया.शनिवार से लापता बच्ची का शव रविवार को तालाब से मिलने के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट उठा.

मामले में शामिल लोगों को कड़ी सजा मिले

टीएमसी की बागी सांसद सायोनी घोष ने मंगलवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात की. उन्होंने इस घटना को बहुत ही दुखद बताते हुए कहा कि इस पर ज्यादा कुछ कहने को नहीं है. 'आपका रेप' बनाम 'मेरा रेप' जैसी कोई चीज नहीं होती. इसमें शामिल आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, जिससे ऐसे लोगों की रूह कांप जाए जो गलत काम करने की सोच भी रखते हैं. उन्होंने सीएम सुवेंदु अधिकारी पर भरोसा जताते हुए कहा कि बच्ची को न्याय जरूर मिलेगा.

आरोपियों को मौत की सजा दिलाने की कोशिश

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य प्रशासन यह पक्का करने के लिए हरसंभव कोशिश करेगा कि मामले के आरोपियों को कड़ी यहां तक कि मौत की सजा मिले. यह एक बहुत ही घिनौनी घटना है. सरकार परिवार की इच्छा के अनुसार काम करने की व्यवस्था कर रही है. कोशिश होगी कि आरोपियों को जल्द दोषी ठहराकर मौत की सजा दिलाई जाए. 

ये भी पढ़ें-नाबालिग के साथ गैंगरेप के बाद हत्या, शव जलाने की कोशिश; ग्वालियर में दहला देने वाली वारदात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bengal Rape And Murder, Encounter News, Rape Accused Encounter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com