विज्ञापन

Rewa Airport: टिकट बुक कर लिए 72 और विमान भेज दिया 48 सीटर, एयरलाइंस कंपनी के कारनामे से यात्री हुए बेहाल

Rewa to Delhi Air Services: रीवा एयरपोर्ट से वर्तमान में दिल्ली-रीवा-रायपुर और रीवा-इंदौर मार्गों पर नियमित रूप से 72 सीटर विमानों का संचालन हो रहा है. यात्रियों की अच्छी संख्या को देखते हुए यहां सुविधाएं बढ़ाने की चर्चाएं थीं, लेकिन हकीकत इसके उलट नजर आ रही है. बीते दिन एयरलाइंस ने 72 सीटर विमान की जगह अचानक 48 सीटर छोटा विमान उतार दिया. इसका सीधा असर उन यात्रियों पर पड़ा, जिन्होंने पहले से अपनी सीटें बुक कर रखी थीं. विमान की क्षमता कम होने के कारण कई यात्रियों को 'बोर्डिंग' से रोक दिया गया, जिससे एयरपोर्ट पर अफरातफरी और हंगामे की स्थिति पैदा हो गई.

Rewa Airport: टिकट बुक कर लिए 72 और विमान भेज दिया 48 सीटर, एयरलाइंस कंपनी के कारनामे से यात्री हुए बेहाल
टीकट बुक कर लिए 72 और विमान भेज दिया 48 सीटर
Javed Ansari
  • रीवा एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट के लिए 72 टिकट बेचे गए, लेकिन केवल 48 सीट वाला विमान उपलब्ध कराया गया
  • विमान की कम क्षमता के कारण कई यात्री बोर्डिंग से वंचित रह गए और एयरपोर्ट पर अफरातफरी फैल गई
  • प्रभावित यात्री शिवानी जैन ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर एयरलाइंस के खराब व्यवहार की शिकायत की
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Alliance Air Services: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रीवा (Rewa) में बड़े ही तामझाम और उम्मीदों के साथ शुरू हुए रीवा एयरपोर्ट से अब यात्रियों रुला देने वाली खबरें सामने आ रही है. दरअसल, यहां हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आई,  जिसने एयरलाइंस प्रबंधन की कार्यप्रणाली और यात्रियों के प्रति उनके रवैये पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. आपको बता दें की यहां विमानन कंपनी ने रीवा से दिल्ली जाने वाले विमान के लिए 72 टिकट बेच दिए, लेकिन इन यात्रियों के लिए एयरपोर्ट पर जो विमान उतरा, वह मात्र 48 सीटर ही था, जिसके कारण कई यात्री एयरपोर्ट पर ही फंस गए.

दरअसल, रीवा एयरपोर्ट से वर्तमान में दिल्ली-रीवा-रायपुर और रीवा-इंदौर मार्गों पर नियमित रूप से 72 सीटर विमानों का संचालन हो रहा है. यात्रियों की अच्छी संख्या को देखते हुए यहां सुविधाएं बढ़ाने की चर्चाएं थीं, लेकिन हकीकत इसके उलट नजर आ रही है. बीते दिन एयरलाइंस ने 72 सीटर विमान की जगह अचानक 48 सीटर छोटा विमान उतार दिया. इसका सीधा असर उन यात्रियों पर पड़ा, जिन्होंने पहले से अपनी सीटें बुक कर रखी थीं. विमान की क्षमता कम होने के कारण कई यात्रियों को 'बोर्डिंग' से रोक दिया गया, जिससे एयरपोर्ट पर अफरातफरी और हंगामे की स्थिति पैदा हो गई.


"जरूरी काम था, पर किसी ने नहीं सुनी"

इस पूरी अव्यवस्था का शिकार हुई अमरपाटन निवासी शिवानी जैन ने बताया कि मुझे एक बेहद जरूरी काम से दिल्ली जाना था. शिवानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर अपना दुख और एयरलाइंस के अधिकारियों की बदसलूकी को उजागर किया है. शिवानी के अनुसार, उन्होंने 'एलायंस एयर' (Alliance Air) में दिल्ली का टिकट बुक किया था और वह निर्धारित समय से दो घंटे पहले ही अपने परिजनों के साथ एयरपोर्ट पहुंच गई थीं. चेक-इन के दौरान उन्हें यह कहकर रोक दिया गया कि उनके नाम का कोई टिकट उपलब्ध नहीं है. शिवानी ने बताया कि वहां उनके जैसे कई और भी यात्री थे, जिन्हें इसी तरह के बहाने बनाकर यात्रा से वंचित कर दिया गया. वीडियो में शिवानी और उनके परिजन अधिकारियों से मिन्नतें करते नजर आ रहे हैं. इनका आरोप है कि एयरलाइंस के कर्मचारियों का व्यवहार बेहद अड़ियल रहा. प्रभावित यात्री शिवानी जैन ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि मैंने 2 घंटे पहले रिपोर्ट किया, मेरे पास कंफर्म टिकट था, लेकिन वहां कहा गया कि सीट ही नहीं है. दरअसल, 72 की जगह 48 सीट वाला छोटा प्लेन भेजकर हमारे समय और पैसे के साथ खिलवाड़ किया गया.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, प्रबंधन मौन

शिवानी जैन का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एयरलाइंस की "दादागिरी" और बदइंतजामी पर तीखे सवाल उठाए हैं. उन्होंने स्पष्ट रूप से आरोप लगाया कि जब बुकिंग 72 सीटों की गई थी, तो बिना किसी पूर्व सूचना के छोटा विमान क्यों भेजा गया? हैरानी की बात यह है कि इस पूरे मामले में अब तक एयरपोर्ट अथॉरिटी या संबंधित एयरलाइंस कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण या माफीनामा सामने नहीं आया है. यात्रियों का कहना है कि एक तरफ रीवा को हवाई मार्ग से जोड़ने का गौरव गान किया जा रहा है. वहीं, दूसरी तरफ यात्रियों के साथ इस तरह का व्यवहार प्रशासन की छवि को धूमिल कर रहा है.

यह भी पढ़ें- IAS एकेडमी की डायरेक्टर के अपहरण के बाद फ्लैट में सुंदरकांड, फिर कराया मरने की एक्टिंग… भोपाल किडनैपिंग में चौंकाने वाला खुलासा

नियमित उड़ानों के बावजूद इस तरह की तकनीकी और प्रशासनिक लापरवाही रीवा एयरपोर्ट की साख पर भी सवालिया निशान लगा दिया है. यात्रियों ने मांग की है कि इस मामले की जांच हो और भविष्य में इस तरह की "सीट कटौती" की घटनाओं पर रोक लगाई जाए, ताकि किसी और को जरूरी काम छोड़कर एयरपोर्ट से वापस न लौटना पड़े.

यह भी पढ़ें-  VIDEO: बंगाल जीत पर रो पड़े BJP नेता कैलाश विजयवर्गीय, बोले- कितना खुश हूं, बता नहीं सकता

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com