लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) में पांचवें चरण के मतदान में 7 राज्यों की 51 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. वहीं, उप्र के 16 जिलों की 14 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी है. मगर इस बीच केंद्रीय मंत्री और अमेठी से बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर बड़ा हमला बोला है. प्रियंका गांधी के चुनावी प्रचार पर तंज कसते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि पांच साल पहले तक वह मेरा नाम तक नहीं जानती थीं, मगर अब अच्छे से जान गई हैं, जो कि मेरी उपल्बद्धि है. साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पर भी बड़ा हमला बोला.
वोटिंग से एक दिन पहले प्रियंका गांधी ने अमेठी के लोगों से की यह खास अपील
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
स्मृति ईरानी ने प्रियंका गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि 'पांच साल पहले तक वह मेरा नाम तक नहीं जानती थीं. मगर अब वह मेरा नाम लेती रहती हैं. इस तरह से यह मेरी उपलब्धि है. अह तो वह अपने पति का नाम कम और मेरा नाम ज्यादा लेती हैं.'
Smriti Irani: A person died as he was denied treatment at hospital where Rahul Gandhi is trustee,in Amethi just because he had Ayushman Bharat card. Ye parivaar itna ghinona hai ki ek nirdosh ko maut ke ghat utarne ko taiyar hai sirf isliye kyunki unhe apni rajneeti pyari hai pic.twitter.com/DersIyWwxs
— ANI UP (@ANINewsUP) May 6, 2019
उन्होंने राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 'अमेठी में एक व्यक्ति की मौत सिर्फ इसलिए हो गई क्योंकि उसे अस्पताल में इलाज से वंचित कर दिया गया था, क्योंकि उसके पास आयुष्मान भारत कार्ड था. यहां राहुल गांधी ट्रस्टी हैं. ये परिवार इतना घिनौना है कि एक ईद निर्दोष को मौत के घाट उतारने को तैयार है, सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्हें अपनी राजनीति प्यारी है.' बता दें कि अमेठी से स्मृति ईरानी और राहुल गांधी आमने-सामने हैं.
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में धौरहरा, सीतापुर, मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज और गोंडा संसदीय क्षेत्रों के लिए वोट डाले जा रहें हैं. मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए तैयारियां पूरी हैं. मतदान स्थलों पर होने वाले मतदान की निगरानी के लिए 1,361 डिजिटल एवं 1,521 वीडियो कैमरे लगाए गए हैं. 2,778 पोलिंग बूथों की वेब कास्टिंग कराई जा रही है.
गौरलब है कि पांचवें चरण के चुनाव पर सबकी निगाहें इसलिए हैं क्योंकि इसमें राजनाथ सिंह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, साध्वी निरंजन ज्योति, स्मृति ईरानी, जितिन प्रसाद, निर्मल खत्री और ब्रजभूषण शरण सिंह जैसे दिग्गजों का सियासी भविष्य तय होगा.
Video: अमेठी में राहुल और प्रियंका ने साझा किया मंच
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं