विज्ञापन
This Article is From Mar 18, 2019

प्रियंका गांधी का PM नरेंद्र मोदी को जवाब- चौकीदार अमीरों के यहां होते हैं, किसानों के यहां नहीं

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) के नजदीक आते ही कांग्रेस और बीजेपी में सियासी वार पलटवार का दौर तेज हो गया है. प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi ) को कुछ इस तरह जवाब दिया है.

Also Read in
प्रियंका गांधी का बीजेपी के 'मैं भी चौकीदार' कैंपेन पर तंज.
  • गंगा यात्रा पर निकलीं प्रियंका गांधी
  • पीएम मोदी पर साधा निशाना
  • मैं भी चौकीदार कैंपन पर भी साधा निशाना
नई दिल्ली:

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) के नजदीक आते ही कांग्रेस और बीजेपी में सियासी वार पलटवार का दौर तेज हो गया है. दोनों ही पार्टियां एक दूसरे के कदम का भी जवाब दे रही हैं. इसी कड़ी में गंगा यात्रा पर निकलीं प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने पीएम मोदी (PM Modi) को निशाने पर लिया. नाम के आगे चौकीदार लगाने पर प्रियंका गांधी ने कहा कि उनकी (प्रधानमंत्री) मर्जी वो अपने नाम के आगे क्या लगाएं, मुझे एक भाई ने कहा कि देखिए चौकीदार तो अमीरों के होते हैं. हम किसान अपने खुद के चौकीदार होते हैं. प्रियंका गांधी ने कहा कि पिछले 45 साल में उतने कम रोजगार नहीं हुए, जितने इन 5 सालों में हुए. उन्होंने कहा कि जब भी आप वोट दीजिए सोच समझकर वोट दीजिएगा. उन्होंने कहा कि हम गलत वादे नहीं करते हैं. 

तस्वीरों में देखें प्रियंका गांधी की गंगा जमुनी तहजीब यात्रा, संगम पर पूजा अर्चना से की शुरुआत

आपको बता दें कि पिछले पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर नाम के आगे चौकीदार लगा लिया था. जिसके बाद बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं ने अपने ट्विटर हैंडल पर नाम के आगे चौकीदार लगा लिया था. दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पीएम मोदी पर लगातार 'चौकीदार चोर है' के साथ हमलावर रुख अख्तियार किए हुए हैं. जिसके जवाब में बीजेपी ने मैं भी चौकीदार कैंपेन की शुरुआत की थी. 

केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा के बिगड़े बोल, प्रियंका गांधी के लिए बोला ऐसा...

प्रियंका गांधी वाड्रा आज से नौका यात्रा पर हैं, जिसे उन्होंने गंगा जमुनी तहजीब यात्रा का नाम दिया है. इसके जरिए गंगा किनारे वोटों को साधने की कोशिश की जा रही है. इसका समापन कल (19 मार्च को) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में होगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Gandhi, PM Narendra Modi, Main Bhi Chowkidar, LOK SABHA ELECTION 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com