विज्ञापन

साउथ ब्लॉक में मोदी कैबिनेट की आखिरी बैठक, असम को मिलेगी बड़ी सौगात!

पीएम नरेंद्र मोदी आज साउथ ब्लॉक में अपनी कैबिनेट की आखिरी बैठक करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी नए ऑफिस सेवा तीर्थ में शिफ्ट हो रहे हैं.

साउथ ब्लॉक में मोदी कैबिनेट की आखिरी बैठक, असम को मिलेगी बड़ी सौगात!
साउथ ब्लॉक में मोदी कैबिनेट की आज आखिरी बैठक
  • साउथ ब्लॉक में नरेंद्र मोदी कैबिनेट की आज होगी आखिरी बैठक
  • इस बैठक में चुनावी राज्य असम को लेकर कई अहम घोषणाओं को मिल सकती है मंजूरी
  • पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक, इसके बाद सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा ऑफिस
नई दिल्ली:

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साउथ ब्लॉक में कैबिनेट की आखिरी बैठक में इंफ्रा से जुड़े कुछ बड़े फैसले ले सकते हैं. आज की बैठक में चुनावी राज्य असम को बड़ी सौगात दे सकती है मोदी सरकार. पीएम मोदी कल असम दौरे पर रहेंगे उससे पहले ही कैबिनेट असम को कई बड़े फैसले को मंजूरी दे सकता है. 

40 हजार करोड़ की सौगात 

बताया जा रहा है कि 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को मिल सकती है. इनमें सबसे प्रमुख परियोजना चुनावी राज्य असम में ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे प्रस्तावित लगभग 19 हजार करोड़ रुपये की सड़क और रेल सुरंग है. इस परियोजना को क्षेत्रीय संपर्क और सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. सूत्रों के अनुसार, यह सुरंग ब्रह्मपुत्र के नीचे बनाई जाएगी. यह असम के गोहपुर को नुमालीगढ़ से जोड़ेगी.

पूर्वोत्तर की कनेक्टिीविटी होगी मजबूत 

इस परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट (डीपीआर) को अंतर-मंत्रालयी समिति पहले ही स्वीकृति दे चुकी है. प्रस्तावित सुरंग ट्विन-ट्यूब संरचना में होगी, जिसमें एक ट्यूब सड़क यातायात के लिए तथा दूसरी रेल परिचालन के लिए उपयोग की जाएगी. इसके पूरा होने पर दोनों स्थानों के बीच यात्रा समय लगभग साढ़े छह घंटे से घटकर करीब 30 मिनट रह जाने का अनुमान है. यह परियोजना न केवल असम बल्कि पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र की कनेक्टिविटी को नया आयाम देगी. इससे अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर जैसे राज्यों के साथ संपर्क और मजबूत होगा.

काफी अहम होगा ये रूट 

रक्षा और आपदा प्रबंधन के दृष्टिकोण से भी यह सुरंग रणनीतिक रूप से अहम मानी जा रही है. आज कैबिनेट बैठक में सड़क और रेलवे क्षेत्र की अन्य परियोजनाओं पर भी निर्णय लिया जा सकता है. इस परियोजना की कुल लागत 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक है.

सेवा तीर्थ के उद्घाटन पर खास सिक्का जारी करेगी सरकार 

नरेंद्र मोदी  सरकार शुक्रवार को प्रधानमंत्री कार्यालय की नई इमारत सेवा तीर्थ के उद्घाटन के मौके पर 100 रुपये का सिक्का जारी करेगी. गुरुवार को वित्त मंत्रालय ने इस बारे में एक नोटिफिकेशन जारी किया था. नोटिफिकेशन के मुताबिक, सिक्के के अगले हिस्से पर बीच में अशोक पिलर का शेर होगा, जिसके नीचे हिंदी में सत्यमेव जयते लिखा होगा. बाईं तरफ देवनागरी में भारत और दाईं तरफ इंग्लिश में 'INDIA' लिखा होगा.
सिक्के के पिछले हिस्से पर सेवा तीर्थ बिल्डिंग की तस्वीर होगी, जिस पर इंग्लिश और हिंदी में सेवा तीर्थ लिखा होगा. कमल के फूल की तस्वीर के साथ देवनागरी और इंग्लिश में 'नागरिकदेवो भव' लिखा होगा.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi, South Block, Seva Teerth PMO Office, Pm Modi Cabinet Meeting
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com