कांग्रेस में नई जान फूंकने इस तारीख को लखनऊ जाएंगी प्रियंका गांधी, भाई राहुल भी होंगे साथ

कांग्रेस की महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी बनाए जाने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ लखनऊ जाएंगी.

कांग्रेस में नई जान फूंकने इस तारीख को लखनऊ जाएंगी प्रियंका गांधी, भाई राहुल भी होंगे साथ

प्रियंका गांधी और राहुल गांधी. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

कांग्रेस की महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी बनाए जाने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) आगामी 11 फरवरी को अपने भाई एवं पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ लखनऊ जाएंगी. अपने तीन दिनों के प्रवास के दौरान प्रियंका पार्टी के नेताओं और कार्यकताओं के साथ संवाद करेंगी. कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक राहुल और प्रियंका के साथ कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया भी होंगे, जिन्हें प्रश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है.

कांग्रेस महासचिव का पद संभालते ही गूंज उठा नारा: 'प्रियंका गांधी आई हैं, नयी रोशनी लाई हैं'

प्रियंका और सिंधिया प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में 12,13 और 14 फरवरी को पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे. सूत्रों का कहना है कि इस दौरान प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर पार्टी संगठन की स्थिति की समीक्षा की जाएगी. बता दें कि प्रियंका 23 जनवरी को पार्टी की महासचिव बनने के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश दौरे पर जा रही हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभार सौंपा गया है. प्रियंका और सिंधिया ने बुधवार को पदभार संभाला था. 

रॉबर्ट वाड्रा की ED में पेशी के बारे में पूछे जाने पर प्रियंका गांधी ने कहा, "मैं अपने पति के साथ हूं..."

बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) के पदभार संभालने के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में भरपूर जोश देखने को मिला और प्रियंका के समर्थन में उन्होंने जमकर नारेबाजी की थी. प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) के कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने के साथ ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता वहां जमा हो गए  थे और 'प्रियंका गांधी जिंदाबाद', प्रियंका नहीं ये आंधी है, दूसरी इंदिरा गांधी है', प्रियंका गांधी आई है, नयी रोशनी लाई है' के नारे लगाने लगे. वह करीब 15 मिनट कांग्रेस मुख्यालय में रुकीं और इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों से पार्टी के स्थानीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की.

ममता बनर्जी का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- रॉबर्ट वाड्रा के साथ खड़ा है पूरा विपक्ष 

प्रियंका गांधी ने कांग्रेस दफ्तर पहुंच कर पत्रकारों से कहा कि वह यहां काफी खुश हैं. साथ ही उन्होंने इस बड़ी जिम्मेदारी को देने के लिए अपने भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का भी आभार जताया. बता दें कि कांग्रेस मुख्यालय में प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया को एक ही कमरा आवंटित किया गया है. कांग्रेस इससे यह संदेश देने की कोशिश कर रही है कि भले ही प्रियंका गांधी राहुल की बहन हों, मगर पद और कद में वह ज्योतिरादित्य सिंधिया के बराबर ही हैं. 

'समान पद, बराबर कद': एक ही कमरे में बैठेंगे प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोनों की लगी नेम प्लेट

1टिप्पणियां

मुलाकात के बाद गोरखपुर के एक स्थानीय कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘प्रियंका जी ने हम लोगों से गोरखपुर और आसपास के इलाकों में पार्टी के संगठन की स्थिति के बारे में पूछा. उन्होंने हमसे कहा कि हम पूरी ताकत से जुट जाएं.' इससे पहले पार्टी महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी पार्टी कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाला. हाल ही में प्रियंका को महासचिव-प्रभारी (पूर्वी उत्तर प्रदेश) और सिंधिया को महासचिव -प्रभारी (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) नियुक्त किया गया था. 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

VIDEO: कांग्रेस दफ्तर में प्रियंका का कमरा​