विज्ञापन
This Article is From Mar 19, 2019

लोकसभा चुनाव : पीएम नरेंद्र मोदी कल देश के करीब 25 लाख चौकीदारों से करेंगे बातचीत

होली की पूर्वसंध्या पर पीएम मोदी का चौकीदारों से संवाद, बीजेपी के 'मैं भी चौकीदार' अभियान के अंतर्गत की गई पहल का हिस्सा है यह जन संवाद

लोकसभा चुनाव : पीएम नरेंद्र मोदी कल देश के करीब 25 लाख चौकीदारों से करेंगे बातचीत
पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर अपने नाम के आगे चौकीदार जोड़कर 'मैं भी चौकीदार' अभियान शुरू किया है.
  • पीएम मोदी 31 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से लोगों से करेंगे संवाद
  • बीजेपी ने कहा मोदी आम लोगों को नए भारत का ध्वजवाहक बनाना चाहते हैं
  • यह सबका साथ, सबका विकास की अवधारणा पर उठाया गया महत्वपूर्ण कदम
नई दिल्ली:

पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को साम साढ़े चार बजे होली पर्व पर ऑडियो ब्रिज के माध्यम से देश भर में लगभग 25 लाख चौकीदारों को संबोधित करेंगे एवं उनके साथ होली के रंग साझा करेंगे. यह मैं भी चौकीदार (#MainBhiChowkidaar) अभियान के अंतर्गत की गई पहल की श्रृंखला का एक हिस्सा है. इसके तहत पीएम मोदी देशवासियों से बातचीत करेंगे.

बीजेपी ने अपने एक बयान में यह जानकारी दी है. बीजेपी ने कहा है कि इसी क्रम में पीएम मोदी 31 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश के करीब 500 स्थानों पर उन “चौकीदारों” से बात करेंगे जो “मैं भी चौकीदार" अभियान से जुड़े हैं. पार्टी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इन आम लोगों को पर्दे के पीछे से निकालकर एक नए भारत के ध्वजवाहक के रूप में लाना चाहते हैं. यह ‘“सबका साथ, सबका विकास" की अवधारणा पर ‘अंत्योदय' की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है.

यह भी पढ़ें : कांग्रेसी भी अपने नाम के आगे 'पप्पू' जोड़ लें, हम आपत्ति नहीं करेंगे : हरियाणा के मंत्री अनिल विज

बीजेपी का मैं भी चौकीदार अभियान पहले ही दिन वर्ल्ड वाइड ट्रेंड करता रहा. भारत में यह लगातार दो दिन तक टॉप ट्रेंड में रहा. कम से कम 20 लाख लोगों ने #MainBhiChowkidar हैशटैग के साथ ट्वीट किया है जिसका इम्प्रेशन लगभग 1680 करोड़ रहा. सोशल मीडिया और नमो एप के माध्यम से लगभग एक करोड़ लोगों ने प्लेज दिया कि मैं भी चौकीदार हूं लगभग एक करोड़ लोगों ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर “मैं भी चौकीदार" वीडियो को देखा.

VIDEO : चुनाव से पहले 'चौकीदार' पर बहस


बीजेपी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक ख़ास विशेषता रही है कि वे हमेशा देश की जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ किसी न किसी विषय पर विभिन्न माध्यमों से संवाद करते रहते हैं. उन्होंने हमेशा जन-संवाद को प्राथमिकता दी है और सरकार की नीतियां, पार्टी के तमाम आंदोलन एवं कार्यक्रम भी इसी आधार पर तय होते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
LokSabhaPolls2019, PM Narendra Modi, MainBhiChowkidar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com