विज्ञापन
This Article is From Mar 11, 2019

लोकसभा चुनाव के बीच में पड़ रहा है रमजान, मौलानाओं ने जताया ऐतराज

लोकसभा चुनाव के बीच में रमजान पड़ने पर लखनऊ के मौलानाओं ने ऐतराज जताते हुए आयोग से तिथियों में फेरबदल करने की मांग की है.

लोकसभा चुनाव के बीच में पड़ रहा है रमजान, मौलानाओं ने जताया ऐतराज
मौलानाओं ने चुनाव की तिथियों में बदलाव की मांग की है.
लखनऊ:

लोकसभा चुनाव के बीच में रमजान पड़ने पर लखनऊ के मौलानाओं ने ऐतराज जताते हुए आयोग से तिथियों में फेरबदल करने की मांग की है. ईदगाह इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने नाराजगी जताई है. उन्होंने चुनाव आयोग से मुसलमानों की भावना का खयाल रखने और चुनाव तिथि रमजान माह से पहले या बाद में करने की मांग की है. फरंगी महली ने कहा, "पांच मई से रमजान शुरू हो जाएगा. चांद देखने के बाद पहला रोज छह मई को पड़ेगा. ऐसे में गर्मी के कारण मुस्लिमों को दिक्कत हो सकती है. इन बातों का ध्यान रखते हुए आयोग तिथियों में बदलाव कर दें तो बेहतर होगा".

उत्तर प्रदेश की इस सीट पर कभी था कांग्रेस का दबदबा, क्या प्रियंका गांधी खत्म करवा पाएंगी 35 सालों का सूखा?

शहर काजी और मुफ्ती अबुल इरफान ने कहा, "पांच मई को मुसलमानों के सबसे पवित्र महीना रमजान का चांद देखा जाएगा. चांद दिख जाता है तो छह मई को पहला रोजा होगा. रमजान के दौरान भयंकर गर्मी होगी। ऐसे में रोजेदारों को वोट डालने के लिए घरों से निकलने में दिक्कत होगी. इससे वोट प्रतिशत भी घटेगा। हम हमेशा लोगों से वोट ज्यादा से ज्यादा डालने की अपील भी करते हैं, लेकिन इस दौरान यह मुनासिब नहीं हो पाएगा. चुनाव आयोग इस बात का ख्याल रखते हुए तिथियों को बदल दे। यह हमारी उनसे मांग है".उन्होंने कहा कि छह मई, 12 मई व 19 मई को मतदान की घोषणा की गई है जिस दौरान रमजान चल रहे होंगे. इस दौरान तापमान काफी अधिक होता है. इन तारीखों को बदल कर कुछ और चुन लें जिससे मुस्लिमों को सहूलियत हो जाएगी. 

क्या गोरखपुर-फूलपुर की तरह सपा-बसपा यूपी में बिगाड़ पाएंगी बीजेपी का खेल? 

शिया धर्मगुरु कल्बे जव्वाद ने कहा कि आयोग को रमजान की तारीख को ध्यान में रख कर घोषणा करनी चाहिए थी. वोट डालने के लिए लोगों को घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ता है. ऐसे में रोजेदारों को गर्मी में मुश्किल होगी. ऐसे में मुस्लिमों की तादात भी वोट डालने से वंचित रह जाएगी. लोकतंत्र के इस पर्व का उत्साह भी फीका हो जाएगा. इसलिए हमारी गुजारिश है कि चुनाव आयोग इन तारीखों को बदल दें. गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने रविवार को लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखें घोषित कर दी हैं. चुनाव सात चरणों में होगा। मतदान का पहला चरण 11 अप्रैल को व आखिरी चरण 19 मई को होगा. मतगणना 23 मई को होगी.

महाराष्ट्र में कांग्रेस और NCP में हुआ सीटों का बंटवारा! जानें कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव

चुनाव इंडिया का: लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी​

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
LokSabhaPolls2019, Ramzan, Ramzan 2019, General Election, General Election 2019, Election 2019, Election Date 2019, Election Date, Election Dates 2019, Election Dates, Election Dates 2019 Schedule
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com