विज्ञापन
This Article is From Mar 25, 2019

मध्य प्रदेश: टिकट बंटवारे को लेकर फूटा बीजेपी जिला अध्यक्ष का गुस्सा, सांसद का विरोध कर पद से दिया इस्तीफा

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में सांसद रीति पाठक को फिर से बीजेपी की ओर से टिकट दिए जाने को भाजपा के जिला अध्यक्ष कांति देव सिंह ने विरोध किया है.

मध्य प्रदेश: टिकट बंटवारे को लेकर फूटा बीजेपी जिला अध्यक्ष का गुस्सा, सांसद का विरोध कर पद से दिया इस्तीफा
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर मध्य प्रदेश में टिकट बंटवारे को लेकर भारतीय जनता पार्टी में असंतोष दिखने लगा है. मध्य प्रदेश के सिंगरौली में सांसद रीति पाठक को फिर से बीजेपी की ओर से टिकट दिए जाने को भाजपा के जिला अध्यक्ष कांति देव सिंह ने विरोध किया है. भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. बता दें कि मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें हैं. 

कमल हासन का बड़ा ऐलान: मैं लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रहा हूं, सभी उम्मीदवार मेरे चेहरे

भाजपा के जिला अध्यक्ष कांति देव सिंह का कहना है कि बीजेपी ने अपने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की है. यहां के कार्यकर्ता चाहते थे कि टिकट में बदलाव हो और किसी दूसरे चेहरे टिकट दिया जाए. मगर बीजेपी ने अपने मौजूद सांसद रीति पाठक को ही टिकट दिया है. इतना ही नहीं, ऐसे और भी कई संसदीय क्षेत्र हैं जहां भाजपा कार्यकर्ताओं में टिकट बंटवारे को लेकर रोष है. 

इधर यूपी के कैराना सीट से गंगोह के विधायक प्रदीप चौधरी को उम्मीदवार बनाए जाने से खफा मृगांका सिंह के समर्थकों ने कैराना को पोस्टरों से पाट दिया है. इन पोस्टरों पर बेटी के सम्मान में कैराना में भाजपा से कोई और बर्दाश्त नहीं आदि लिखकर गुस्से का इजहार किया गया है. लोकसभा (Assembly Election) कैराना सीट से हुकुम सिंह की सुपुत्री मृगांका सिंह का बीजेपी से टिकट कटने के बाद पोस्टरवार छिड़ गई है.

बीजेपी में टिकट कटने से ज्यादा उसके तरीके से 'बेहद दुखी' हैं लालकृष्ण आडवाणी: सूत्र

भाजपा (BJP) द्वारा घोषित प्रत्याशी प्रदीप चौधरी (Pradeep Choudhary) के विरोध में रविवार को जहां मायापुर फार्महाउस पर महापंचायत आयोजित की गई, वहीं समर्थकों ने मृगांका सिंह के फोटोयुक्त पोस्टरों को जगह-जगह चस्पा कर दिया. पोस्टरों पर लिखा है- 'न कोई शक, न कोई शंका...कैराना से बहन मृगांका. बेटी के सम्मान में कैराना मैदान में, कैराना में भाजपा से कोई और बर्दाश्त नहीं.' 

देखें वीडियो- बीजेपी की नई लिस्ट में रमन सिंह का नाम नहीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Riti Pathak, Madhya Pradesh, LokSabhaElections2019, Singrauli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com