विज्ञापन

MP के व्यापारी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! इंटरनेशनल कॉल से वॉयस मैसेज आते ही मचा  हड़कंप

MP News: अशोकनगर के व्यापारी को इंटरनेशनल गैंग लॉरेंस विश्नोई गैंग की धमकी मिली है. इसके बाद हड़कंप मच गया है. आइए जानते हैं पूरा मामला... 

MP के व्यापारी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! इंटरनेशनल कॉल से वॉयस मैसेज आते ही मचा  हड़कंप

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले से एक बड़ी खबर है. यहां  के नामी व्यापारी को इंटरनेशनल गैंग से धमकी मिली है. धमकी देने वाले ने खुद को हरि बॉक्सर बताया और इंटरनेशनल नंबर से वॉयस मैसेज भेजा है. इसकी शिकायत पुलिस थाने में भी हुई है. पुलिस परे मामले की जांच कर रही है. 

ये है मामला

अशोकनगर के नामी व्यापारी अंकित अग्रवाल के पास एक वॉयस मैसेज आया. जिसमें उसे धमकी मिली. धमकी देने वाले ने खुद को इंटरनेशनल गैंग का हरि बॉक्सर बताया.ये मैसेज मिलते ही हड़कंप मच गया. व्यापारी ने तुरंत पुलिस थाने में पहुंच पूरी जानकारी दी और शिकायत दर्ज कराई है. फिलहाल परिवार डरा हुआ है और पुलिस साइबर सेल की मदद से नंबरों की जांच कर रही है. 

जांच की जा रही है

एएसपी गजेंद्र सिंह कवर ने कहा कि जांच के हर तकनीकी पहलू को खंगाला जा रहा है. इस पूरे मामले की जांच की जा रही है और यह भी जानकारी जुटाई जा रही है कि कहीं ये AI जनरेट वॉइस मैसेज तो नहीं है. साथ ही लोकल व्यक्ति की भी जांच की जा रही है कि आखिर परिवार की जानकारी कैसे बाहरी व्यक्तियों तक पहुंची. फिलहाल इस पूरे मामले के बाद शहर में हड़कंप है. अब पुलिस की जांच के बाद ही मामले का खुलासा होगा. 

ये भी पढ़ें UGC पहुंचा जीवाजी यूनिवर्सिटी के रैगिंग मामला, 3 छात्रों को हॉस्टल से निकाला, 4 सस्पेंड

ये भी पढ़ें ट्रांसजेंडर मामले में फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस ने बढ़ाई इनाम की राशि, अब इतने रुपये मिलेंगे

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com