विज्ञापन
This Article is From Mar 07, 2019

हार्दिक पटेल 12 मार्च को हो सकते हैं कांग्रेस में शामिल, इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

गुजरात के पाटीदार समुदाय के नेता हार्दिक पटेल जल्दी ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं और राज्य के जामनगर लोकसभा क्षेत्र से उनके आम चुनाव लड़ने की भी संभावना है. पार्टी के शीर्ष सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी.

हार्दिक पटेल 12 मार्च को हो सकते हैं कांग्रेस में शामिल, इस सीट से लड़ेंगे चुनाव
हार्दिक पटेल (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

गुजरात के पाटीदार समुदाय के नेता हार्दिक पटेल जल्दी ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं और राज्य के जामनगर लोकसभा क्षेत्र से उनके आम चुनाव लड़ने की भी संभावना है. पार्टी के शीर्ष सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी.  सूत्रों ने बताया, गुजरात में पाटीदार समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन की अगुवाई कर चुके पटेल के 12 मार्च को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में पार्टी में शामिल होने की संभावना है. फिलहाल जामनगर से भारतीय जनता पार्टी की नेता पूनमबेन मादम सांसद हैं. पटेल अहमदाबाद में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के समय पार्टी में शामिल होंगे.  

हार्दिक पटेल ने बचपन की दोस्त किंजल से रचाई शादी, फिर बोले- हम आखिरी सांस तक लड़ेंगे

सूत्रों के अनुसार बैठक के बाद पार्टी के शीर्ष नेता वहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. गुजरात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गृह राज्य है और कांग्रेस प्रदेश पर पूरा ध्यान लगा रही है.  पिछले विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा को पार्टी ने यहां कड़ी टक्कर दी थी. हालांकि 25 साल के हो चुके हार्दिक पटेल ने कुछ दिन पहले NDTV से कहा था कि जब तक उनके पास जनता की समस्याओं का समाधान नहीं होगा तो पार्टी पॉलिटिक्स में जाने का कोई मतलब नहीं होगा. हार्दिक ने कहा कि वो पूरे देश में घूमेंगे और सत्ता की ग़लत नीतियों का विरोध करते रहेंगे.

ममता के मंच से मोदी सरकार पर बरसे जयंत और जिग्नेश, हार्दिक बोले- सुभाषचंद्र बोस 'गोरों' से, हम लड़ रहे हैं 'चोरों' से

गुजरात चुनाव में सूरत के नतीजों पर सवाल खड़ा करने वाले हार्दिक पटेल ने यह भी कहा था कि भले ही कांग्रेस 3 राज्यों में जीत गई हो लेकिन ईवीएम से छेड़छाड़ का सवाल बना हुआ है. पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश में काफी देर से आए नतीजे फिर से सवाल उठा रहे हैं. हार्दिक ने कहा कि जब प्राइम टाइम के वक़्त कई जगह टीवी पर NDTV इंडिया नहीं दिखता, सोशल मीडिया के ज़रिए भ्रम फ़ैलाया जा सकता है तो ऐसे वक़्त में ईवीएम से छेड़छाड़ नहीं हो सकती ये कैसे मानें? 

Video: 'जिसकी जितनी संख्‍या भारी, उसकी उतनी हिस्‍सेदारी'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hardik Patel, LokSabhaPolls2019, Lok Sabha Elections, Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com