लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर चुनावी मौसम में नेताओं द्वारा बयानों का सिलसिला जारी है. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिल पर हुए आतंकी हमले को लेकर पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस नेता अजीज कुरैशी का बड़ा बयान सामने आया है. मिजोरम के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने सोमवार को बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव जीतने के लिए पुलवामा आतंकी हमला पीएम मोदी द्वारा रची गई साजिश थी. कुरैशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने प्लान करके ये करवाया ताकि उन्हें मौका मिले.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
समाचार एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें मिजोरम के पूर्व राज्यपाल पुलवामा आतंकी हमले पर अपनी प्रतिक्रिया देते दिख रहे हैं. पुलवामा अटैक और पीएम मोदी पर बोलते हुए अजीज कुरैशी कहते हैं कि 'प्लान करके आपने ये करवाया ताकि आपको मौका मिले, लेकिन जनता समझती है. अगर मोदी जी चाहें कि 42 जवानों की हत्या करके, उनकी चिताओं की राख से अपना राजतिलक कर लें, जनता नहीं करने देगी.'
#WATCH MP: Ex-Mizoram Guv Aziz Qureshi speaks on Pulwama attack&PM, says "Plan karke aapne ye karwaya taki apko mauka mile, lekin janta samajhti hai. Agar Modi ji chahein ki 42 jawanon ki hatya karke, unki chitaon ki raakh se apna rajtilak kar lein, janta nahi karne degi."(14.04) pic.twitter.com/WvQfFpKF8L
— ANI (@ANI) April 15, 2019
दरअसल, 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ने आत्मघाती हमला कर दिया था. इस आतंकी हमले में सीआरपीएफ के करीब 42 जवान शहीद हो गए थे. इस हमले में आतंकी ने करीब 60 किलो आरडीएक्स का इस्तेमाल किया गया था. हालांकि इसके बाद भारत ने पाकिस्तान स्थित जैश के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर जवानों की शहादत का बदला लिया था.
VIDEO: भारतीय वायुसेना ने हमला कर आतंकी कैंपो को किया तबाह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं