विज्ञापन
This Article is From Mar 14, 2019

कांग्रेस क्या दिल्ली में 'आप' से चुनावी गठबंधन करे? ले रही कार्यकर्ताओं की राय

कांग्रेस का मोबाइल ऐप पर गठबंधन को लेकर कार्यकर्ताओं के मत का सर्वे गुरुवार को खत्म होगा

कांग्रेस क्या दिल्ली में 'आप' से चुनावी गठबंधन करे? ले रही कार्यकर्ताओं की राय
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली:

आम आदमी पार्टी (आप) से गठबंधन को लेकर ऊहापोह की स्थिति के बीच कांग्रेस ने अपने मोबाइल ऐप पर एक ऑडियो क्लिप के जरिए पार्टी की दिल्ली इकाई के कार्यकर्ताओं से इस मुद्दे पर उनकी राय मांगी है.

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया, ‘‘कांग्रेस ने अपने 'शक्ति ऐप' पर दिल्ली के एआईसीसी प्रभारी पीसी चाको की एक ऑडियो क्लिप डाली है, जिसमें वह ‘आप' के साथ गठबंधन के मुद्दे पर दिल्ली के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की राय मांग रहे हैं.''    

उन्होंने कहा कि शक्ति ऐप पर इस बाबत शुरू किया गया सर्वे बुधवार को शुरू हुआ और यह गुरुवार को खत्म होगा. कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि ‘आप' के साथ गठबंधन ‘‘लगभग तय'' है और इस महीने के अंत तक इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा.    
(इनपुट भाषा से)

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
LokSabhaPolls2019, Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com