विज्ञापन
This Article is From Mar 10, 2019

Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई तक, 23 मई को आएंगे नतीजे, 4 राज्‍यों में विधानसभा चुनाव भी साथ-साथ

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा (Lok Sabha Election 2019 Date, Schedule) कर दी है. इस बार 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे और 23 मई को नतीजे आएंगे.

Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव 2019 का शंखनाद...
नई दिल्ली:

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा  (Lok Sabha Election 2019 Date, Schedule) कर दी है. इस बार 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे और 23 मई को नतीजे आएंगे. मुख्य चुनाव आयुक्त ने चुनाव तिथियों की घोषणा करते हुए कहा कि सभी एजेंसियों से राय ली. चुनाव खर्चे पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. त्‍योहारों का ध्‍यान रखा गया. उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में 90 करोड़ लोग वोट डालेंगे. मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि हम चुनाव के लिए काफी पहले से ही तैयारी कर रहे थे. सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के चुनाव आयुक्त से बात की. उन्हें तैयारी करने के लिए कह दिया गया था. लॉ एंड ऑर्डर की सिचुएशन भी जांची गई. यह सब करने के बाद ही आज हम चुनाव की घोषणा करने की स्थित में हैं.

eaion47g

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयोग ने कहा कि इस बार ईवीएम मशीनों की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है. आज से ही आचार संहिता लागू हो गई है. किसी भी तरह की नियम उल्लघन पर कार्रवाई. सभी उम्मीदवारों को अपनी संपति और शिक्षा का ब्यौरा देना होगा. फॉर्म 26 भरना होगा. उन्होंने कहा कि लाउड स्पीकर का इस्तेमाल रात 10 से सुबह छह तक बंद रखना होगा. हमारा फोकस ध्वनि प्रदूषण को कम करना है. सीआरपीएफ को बड़ी संख्या में तैनात किया जाएगा.

लोकसभा चुनाव का 'शंखनाद', हर बूथ में इस बार वोट डालने के बाद मिलेगी पर्ची, 10 बड़ी बातें

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि इस बार एक ऐप भी लांच होगा, जिसकी मदद से कोई भी मतदाता किसी भी नियम उल्लंघन को कैमरे में कैद कर सीधे हमें भेजा सकेगा. उन्होंने कहा कि इस बार समाधान वेब पोर्टल भी होगा, आम जनता इस पोर्टल के जरिये फीडबैक दे पाएगी. साथ ही सभी बूथ पर सीसीटीवी कैमरा होगा. चुनाव आयुक्त ने कहा कि मतदाताओं तक पहुंचने के लिए हर तरह की कोशिश की गई है. हम एक भी मतदाता नहीं छोडना चाहते हैं. सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जाएगी. सोशल मीडिया पर कैंपेनिंग का खर्चा भी जोड़ा जाएगा. 

आपको बता दें कि मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 3 जून को खत्म हो जाएगा. साल 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बीजेपी पहली ऐसी पार्टी बनी थी जो तीन दशकों में पहली पूर्ण बहुमत पाई थी. बीजेपी को 282 सीटें मिली थीं. जबकि एनडीए को 336 सीटें मिली थीं. वहीं कांग्रेस इस चुनाव में बुरी तरह से हारी थी और उसे मात्र 44 सीटें मिली थीं. कांग्रेस की हालत ऐसी थी कि उसे विपक्ष की नेता की कुर्सी पाने के लिए जरूरी 10 फीसदी सीटें भी नहीं मिली थीं. फिलहाल आचार संहिता लगने के बाद अब सरकार कोई भी नीतिगत फैसला नहीं ले पाएगी.

PM मोदी बोले- उम्मीद है इस बार का चुनाव 'ऐतिहासिक' होगा
लोकसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा (Lok Sabha Election 2019 Date, Schedule) कर दी गई है. इस बार 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे (2019 Election) और 23 मई को नतीजे आएंगे. मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की. चुनाव आयोग की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, ''लोकतंत्र का पर्व यानी चुनाव आ गया है. मैं देशवासियों से अपील करता हूं कि इस बार चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लें. खासकर पहली बार वोट देने वाले मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने की उम्मीद है. मुझे उम्मीद है कि इस बार चुनाव में ऐतिहासिक भागीदारी होगी''.

इस बार सोशल मीडिया पर भी लागू होगी आचार संहिता, खर्च भी जुड़ेगा
लोकसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा (Lok Sabha Election 2019 Date, Schedule) कर दी गई है. इस बार 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे (2019 Election) और 23 मई को नतीजे आएंगे. मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की. घोषणा के साथ ही आचार संहिता लग गई है. खास बात यह है कि इस बार सोशल मीडिया पर भी यह आचार संहिता लागू होगी. मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि इस बार सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जाएगी. सोशल मीडिया पर कैंपेनिंग का खर्चा भी जोड़ा जाएगा. उन्होंने कहा कि सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को इस बार किसी भी राजनीतिक पार्टी के विज्ञापन को जारी करने की जानकारी देनी होगी. स्वीकृति मिलने केबाद ही वह ऐसा कर सकते हैं. गूगल और एफबी को भी ऐसे विज्ञापन दताओं की पहचान करने के लिए कहा गया है.

1.5 करोड़ मतदाता पहली बार डालेंगे वोट, कुल 90 करोड़ लोग करेंगे मतदान
लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) की तारीखों का ऐलान हो चुका है. इस बार कुल सात चरणों में चुनाव कराए जा रहे हैं. पहला चरण 11 अप्रैल को जबकि अंतिम चरण 19 मई को होगा. वोटों की गिनती 23 मई को होगी. इस बार भी ऐसे मतदाताओं की संख्‍या बड़ी है जो पहली बार वोट डालेंगे. मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने रविवार को कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में मतदान करनेवालों की संख्या लगभग 90 करोड़ होगी. उन्होंने आगामी चुनाव को लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार बताया. उन्होंने कहा कि इस बार लगभग 10 लाख मतदान केंद्र होंगे, जो 2014 के आम चुनाव में रहे नौ लाख से अधिक है. कुल मतदाताओं में 1.50 करोड़ मतदाता 18-19 साल उम्र के होंगे. उन्होंने कहा, "निर्वाचन आयोग ने चुनाव के लिए एक बहुत ही व्यापक तैयारी की है."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Election 2019 Date, Lok Sabha Election Date, Assembly Election Date, General Election 2019 Date, Lok Sabha Election 2019, Election 2019, Election Date 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com