- पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में आज नामांकन का अंतिम दिन है जिसमें तीन प्रमुख उम्मीदवार शामिल हैं.
- जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को नामांकन के बाद 420 के पुराने मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया.
- तेज प्रताप यादव ने वीणा मानवी की गिरफ्तारी को सरकार की साजिश करार देते हुए इसे राजनीतिक प्रेरित बताया.
पटना के बांकीपुर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर आज का दिन काफी अहम है. आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन है. नामांकन के आखिरी दिन आज तीन बड़े उम्मीदवार अपना नामांकन करने वाले हैं. जन सुराज नेता प्रशांत किशोर, भाजपा के उम्मीवार नवीन कुमार के साथ-साथ तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन होना है. नामांकन को लेकर मची सियासी सरगर्मी के बीच पटना समहरणालय में तब गहमागहमी हो गई, जब पुलिस ने तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को गिरफ्तार कर लिया.
पटना, बिहार: जन शक्ति जनता दल की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की उम्मीदवार वीणा मानवी को नामांकन दाखिल करने के बाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया। pic.twitter.com/vhqD5xCLM5
— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 13, 2026
420 के पुराने केस में वीणा मानवी को गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार वीणा मानवी अपने समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंची थी, जैसे ही नॉमिनेशन कर वो बाहर आई, पुलिस ने 420 के एक पुराने केस में उन्हें गिरफ्तार कर लिया. जब पुलिस उन्हें गिरफ्तार किया, तब वीणा मानवी के समर्थक ने नारेबाजी शुरू कर दी. इस दौरान कुछ देर तक गहमागहमी की स्थिति बनी रही.
#WATCH | Patna, Bihar: Patna, Bihar: On Jan Shakti Janata Dal candidate for the Bankipur Assembly by-election Veena Manvi being detained by police, Tej Pratap Yadav says, "This is a conspiracy by the government. Our candidate has been framed... Veena Manvi has a very good… pic.twitter.com/b7kMeOipiK
— ANI (@ANI) July 13, 2026
तेज प्रताप बोले- हमारी उम्मीदवार को फंसाया गया है
जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर तेज प्रताप यादव ने कहा, 'यह सरकार की साजिश है. हमारी उम्मीदवार को फंसाया गया है. वीणा मानवी का स्वभाव बहुत अच्छा है. मैं अभी दिल्ली में हूं और बिहार जा रहा हूं. गिरफ्तारी वारंट आज ही क्यों जारी किया गया? वह आज अपना नामांकन दाखिल कर रही थीं. हमारी उम्मीदवार वीणा मानवी जीत रही थीं; इसीलिए उन्हें झूठे मामले में फंसाया गया. बीजेपी और प्रशांत किशोर हार रहे हैं..."
प्रशांत किशोर ने भी भरा पर्चा, बोला- जनता हमारा समर्थन करेगी
प्रशांत किशोर ने भी बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है. नामांकन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, यह पहली बार है कि मैं बिहार में विधानसभा का चुनाव लड़ रहा हूं. मैंने बांकीपुर की जनता से समर्थन मांगा है. मैं उनके लिए काम करूंगा और मुझे पूरा भरोसा है कि जनता निश्चित तौर पर हमारा समर्थन करेगी. उन्होंने आगे कहा, चुनाव मैदान में सभी उम्मीदवार हैं, लेकिन हम सीधे जनता के बीच जा रहे हैं और उनसे समर्थन मांग रहे हैं.
यह भी पढ़ें - अध्यक्ष की सीट पर भाजपा को नहीं मिल रहा कैंडिडेट, नए वाले की भी निकाल रहे कुंडली: प्रशांत किशोर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं