विज्ञापन
This Article is From Mar 19, 2019

कांग्रेसी भी अपने नाम के आगे 'पप्पू' जोड़ लें, हम आपत्ति नहीं करेंगे : हरियाणा के मंत्री अनिल विज

आमतौर पर अपने बयानों को लेकर विवादों में घिरे रहने वाले अनिल विज ने ट्विटर पर लिखा, "हमने अपने नामों के आगे 'चौकीदार' जोड़ा है, जिस पर आपको आपत्ति है... आपको भी अपने नामों के आगे 'पप्पू' जोड़ लेना चाहिए, और हमें इस पर कोई आपत्ति नहीं है..."

कांग्रेसी भी अपने नाम के आगे 'पप्पू' जोड़ लें, हम आपत्ति नहीं करेंगे : हरियाणा के मंत्री अनिल विज
हरियाणा के मंत्री अनिल विज.
नई दिल्ली:

लोकसभा चुनाव 2019 बिल्कुल करीब आ चुके हैं, और सोशल मीडिया पर इस समय #MainBhiChowkidar कैम्पेन ट्रेंड कर रहा है, क्योंकि BJP के बहुत-से नेता-कार्यकर्ता ट्विटर पर अपने-अपने नाम के आगे 'चौकीदार' शब्द जोड़ रहे हैं. ऐसे वक्त में हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपने नाम के आगे 'पप्पू' जोड़ लेना चाहिए, जिस पर BJP को कोई आपत्ति नहीं है.

आमतौर पर अपने बयानों को लेकर विवादों में घिरे रहने वाले अनिल विज ने माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर लिखा, "हमने अपने नामों के आगे 'चौकीदार' जोड़ा है, जिस पर आपको आपत्ति है... आपको भी अपने नामों के आगे 'पप्पू' जोड़ लेना चाहिए, और हमें इस पर कोई आपत्ति नहीं है..."

माया का निशाना: पिछले चुनाव में PM मोदी 'चायवाले' थे, अब 'चौकीदार' बन गए, शाबाश! क्या बदलाव आया है

BJP के बहुत-से नेता कई मौकों पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का मज़ाक उड़ाने के लिए उन्हें 'पप्पू' कहकर पुकारते रहे हैं.

दूसरी ओर, राहुल गांधी तथा कांग्रेस के कई अन्य नेता राफेल लड़ाकू विमान सौदे में कथित भ्रष्टाचार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाते रहे हैं, और इसी दौरान उन्होंने 'चौकीदार चोर है' का नारा दिया, क्योंकि प्रधानमंत्री कई मौकों पर खुद को 'देश का चौकीदार' बताते रहे हैं.

रवीश कुमार का ब्लॉग: 2014 का चायवाला 2019 में चौकीदार हुआ!

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर प्रधानमंत्री के रुख को स्पष्ट करने के लिए शनिवार को BJP ने #MainBhiChowkidar कैम्पेन शुरू किया. कैम्पेन लॉन्च किए जाने अगले ही दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान तथा जेपी नड्डा जैसे कई शीर्ष नेताओं ने अपने-अपने ट्विटर हैंडल के आगे 'चौकीदार' शब्द जोड़ दिया था.

(इनपुट ANI से)

प्रियंका गांधी का PM नरेंद्र मोदी को जवाब- चौकीदार अमीरों के यहां होते हैं, किसानों के यहां नहीं

VIDEO- चुनाव से पहले 'चौकीदार' पर बहस

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anil Vij, LokSabhaPolls2019, Pm Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com