विज्ञापन
This Article is From Apr 25, 2019

कांग्रेस ने किया वाराणसी और गोरखपुर सीट के लिए उम्मीदवारों का ऐलान, फिर अजय राय को उतारा PM मोदी के खिलाफ

वाराणसी से अजय राय और गोरखपुर से मधुसूदन तिवारी को टिकट दिया गया है. वाराणसी में अजय राय का मुकाबला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होगा.

Also Read in
वाराणसी से कांग्रेस ने अजय राय को टिकट दिया है.
  • प्रियंका गांधी के लड़ने की अटकलें खारिज
  • कांग्रेस ने की वाराणसी से उम्मीदवार की घोषणा
  • पीएम मोदी के खिलाफ अजय राय को मैदान में उतारा
नई दिल्ली:

कांग्रेस (Congress) ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के लिए वाराणसी और गोरखपुर लोकसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. वाराणसी से अजय राय (Ajay Rai) और गोरखपुर से मधुसूदन तिवारी (Madhusudan Tiwari) को टिकट दिया गया है. वाराणसी में अजय राय का मुकाबला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होगा.

पहले चर्चा थी कि कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी को वाराणसी सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ उतारा जाएगा. लेकिन कांग्रेस ने सभी कयासों पर विराम लगाते हुए गुरुवार को अजय राय को इस सीट से टिकट दे दिया. पार्टी और खुद प्रियंका की तरफ से ऐसे संकेत मिले थे जिनसे इस अटकल को और बल मिला था. अजय राय ने 2014 में भी मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ा था लेकिन वह तीसरे स्थान पर रहे थे. वाराणसी सीट से सपा और बसपा गठबंधन ने शालिनी यादव को टिकट दिया है. वाराणसी सीट सपा के खाते में आई थी.

बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र 26 अप्रैल को दाखिल करेंगे. इस मौके पर उनके साथ जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे सहित राजग के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे. भाजपा ने बताया कि शरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रकाश सिंह बादल और लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख रामविलास पासवान भी प्रधानमंत्री के नामांकन के दौरान मौजूद रहेंगे. नामांकन से एक दिन पहले मोदी वाराणसी में एक ‘बड़ा रोड शो' करेंगे. यह रोड शो पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा स्थल से शुरू होगी और दशाश्वमेध घाट पर खत्म होगी.

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने क्यों कहा- बीजेपी 2014 से भी ज्यादा सीटें जीतेगी

भाजपा ने बताया, ‘रोडशो के बाद प्रधानमंत्री दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में हिस्सा लेंगे. उसके बाद रात के आठ बजे वह वाराणसी से होटल डी पेरिस में मशहूर शख्सियतों से बातचीत करेंगे.' वहीं, शुक्रवार को प्रधानमंत्री बूथ प्रमुखों और पार्टी कार्यकर्ताओं को सुबह साढ़े नौ बजे संबोधित करेंगे. साथ ही बताया गया है कि इस कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री काल भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. 11 बजकर 30 मिनट पर वह वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. इस मौके पर अन्नाद्रमुक, अपना दल और नॉर्थ-ईस्ट डेमोक्रेटिक अलयांस (एनईडीए) के नेता भी मौजूद रहेंगे.

पीएम मोदी के इस दांव के दम पर बीजेपी ने 2014 में जीत ली थीं 31 सीटें, विपक्ष के पास नहीं है अभी तक इसकी काट

Video: पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे तेज बहादुर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Congress, Loksabhapolls2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com